Home उत्तर प्रदेश उन्नाव Unnao News: ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राॅली सहित नहर में पलटा

Unnao News: ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राॅली सहित नहर में पलटा

0
58

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव

Updated Sat, 22 Apr 2023 01:11 AM IST

मौरावां। पुरवा-मौरावां मार्ग पर बिसहा तिराहा के निकट बने लिंक मार्ग पर ढाल होने से तेज रफ्तार ईंट लदा ट्रैक्टर ट्राली सहित नहर में पलट गया। ट्रैक्टर ट्राॅली क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि चालक और श्रमिक बाल बाल बच गए। घटना के बाद दोनों मौके से भाग निकले।

रायबरेली जिले के खीरो थानाक्षेत्र के गांव डुमटहर स्थित एक भट्ठे से ईंट लादकर चालक ट्रैक्टर लेकर मौरावां थानाक्षेत्र के गांव जंबूरपुर जा रहा था। पुरवा-मौरवां मार्ग पर पर बसहा तिराहा के निकट लिंक मार्ग पर ढलान होने और ट्रैक्टर की रफ्तार तेज होने से वह ट्राॅली सहित उसी में जाकर पलट गया।

यह भी पढ़ें -  डायलिसिस कराने के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार

जंबूरपुर पंचायत के पूर्व प्रधान छोटे सिंह ने बताया कि घटना में ट्रैक्टर चालक और परिचालक को तो मामूली चोटें आई हैं। लेकिन वह भाग निकले। ट्रैक्टर और ट्राॅली में अधिक नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि जंबूरपुर जाने वाला मार्ग पर काफी ढलान है। इससे वाहन की रफ्तार अपने आप बढ़ जाती है। पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इससे लोगों को खतरे से गुजरना पड़ रहा है। कहा कि इसी रास्ते से अन्य लोडेड वाहन व स्कूली बसों का प्रतिदिन आवागमन बना हुआ है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here