Home उत्तर प्रदेश Meerut: सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज मेरठ में करेंगे रोड शो,...

Meerut: सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज मेरठ में करेंगे रोड शो, रूठे मुस्लिम नेताओं को मनाने पर रहेगा जोर

0
143

[ad_1]

SP National President Akhilesh Yadav will do road show in Meerut today

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
– फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को मेरठ में रोड शो करेंगे। दलित-गुर्जर बाहुल्य गांव लिसाड़ी से रोड शो शुरू होकर मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र कांच का पुल पर संपन्न होगा। रोड शो के बाद अखिलेश यादव मीडिया से भी रूबरू होंगे।

सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह ने बताया दोपहर 2 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव परतापुर हवाई पट्टी पहुंचेंगे। जहां से लिसाड़ी गांव से रोड शो शुरू करेंगे। 2:30 बजे रोड शो शुरू होगा, रोड शो अंजुम पैलेस, ट्यूबवेल तिराहा, गोला कुंआ से होते हुए कांच का पुल पर रोड शो सपंन्न होगा।

रूठे मुस्लिम नेताओं को मनाने पर भी रहेगा जोर

करीब नौ किमी. रोड शो करने के बाद अखिलेश यादव शहर विधायक रफीक अंसारी के करीम नगर स्थित आवास पर पहुंचेंगे। सपा महापौर प्रत्याशी सीमा प्रधान के चुनाव में मुस्लिम नेताओं की चुनाव से दूरी बनाने को लेकर चर्चाएं हो रहीं हैं। जिसमें सबसे ऊपर नाम वियायक रफीक अंसारी का आ रहा है।

यह भी पढ़ें -  Hathras News: कर्ज और बीमारी से परेशान था किसान, गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला शव

रफीक अंसारी भी महापौर चुनाव में पत्नी के लिए टिकट मांग रहे थे। ऐसे में पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर ने भी चुनाव से दूरी बना ली। शहर विधानसभा सीट के मुस्लिम वोटर महापौर चुनाव के परिणाम बदलने में सक्षम हैं। ऐसे में अखिलेश यादव पिछले कुछ दिनों से लगातार मेरठ के मुस्लिम नेताओं से संपर्क साध रहे हैं।

सपा नेता जावेद आब्दी भी मेरठ में मुस्लिम नेताओं को मनाने में भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में अखिलेश यादव का रफीक अंसारी के आवास पर जाना चर्चा का विषय बना हुआ है। रूठे हुए मुस्लिम नेताओं को मनाने में सपाई कितना कामयाब होंगे, ये तो चुनाव परिणाम के बाद ही पता चलेगा।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here