Agra Nikay Chunav Result Live: महापौर का कौन पहनेगा ताज, मतगणना हुई शुरू, कुछ देर में मिलेंगे रुझान

0
17

[ad_1]

08:20 AM, 13-May-2023

कासगंज में होगा 702 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला  

702 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतगणना से होगा। 101 प्रत्याशी है निकायों के अध्यक्ष पद के लिए 601 प्रताशी हैं। 

08:19 AM, 13-May-2023

प्रथम चक्र की मतगणना हुई शुरू

आगरा मंडी समिति में नगर निकाय चुनाव की मतगणना शुरू। मेयर, पार्षद, अध्यक्ष, सभासद के प्रथम चक्र के वोटों की हो रही गिनती।

08:14 AM, 13-May-2023

मैनपुरी में शुरू हुई मतगणना 

कड़ी सुरक्षा और प्रत्याशियों की मौजूदगी में खोला गया किशनी स्थिति स्ट्रांग रूम। शुरू हुई मतों की गणना। सबसे पहले पोस्टल बैलट की गिनती हुई शुरू।

08:03 AM, 13-May-2023

तीन से चार राउंड में पूरी हो जाएगी मतगणना 

मेयर के लिए 22 चक्र और 60 टेबल होंगे। इसके अलावा पार्षदों की मतगणना तीन से चार राउंड में पूरी हो जाएगी। वहीं, नगर पालिका और नगर पंचायत की मतगणना के लिए अलग पंडाल बनाए हैं। सभी पंडालों की बैरिकेडिंग कराई है। स्ट्रांग रूम से टेबल तक ईवीएम और मतपेटिकाएं ले जाने के अलग मार्ग में बैरिकेडिंग रहेगी।

08:00 AM, 13-May-2023

नहीं निकालेगा विजय जुलूस

जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को मंडी समिति में प्रवेश नहीं मिलेगा। मतगणना स्थल से 100 मीटर परिधि में मोबाइल फोन और किसी भी प्रकार का तरल पदार्थ ले जाने पर रोक। शाम को जीतने के बाद कोई भी प्रत्याशी जिले में विजय जुलूस नहीं निकालेगा। 

 

07:37 AM, 13-May-2023

महिला मेयर के लिए भी महिलाओं ने कम किया मतदान

आगरा नगर निगम की सीट महिला अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित होने के बाद भी इस बार महिलाओं ने बेहद कम मतदान किया था। शहर में इस बार नगर निकाय के लिए महज 37 फीसदी मतदान हुआ। इनमें 6,72,003 महिला मतदाताओं में से केवल 2,24,232 महिलाओं ने मतदान किया, जो महज 33.36 फीसदी है। पुरुष मतदाताओं की संख्या 7,82,408 है, जिनमें से केवल 3,02,694 ने मतदान किया। निवर्तमान पार्षदों ने आरक्षण बदलने पर अपनी पत्नियों को मैदान में उतारा, लेकिन महिलाओं का मतदान प्रतिशत नहीं बढ़ पाया।

07:27 AM, 13-May-2023

मतगणना केंद्र पर पहुंचने लगे कर्मचारी 

कासगंज मंडी के मतगणना केंद्र पर मतगणना कर्मियों के पहुंचने का सिलसिला जारी। तलाशी के बाद कर्मियो को दिया गया मतगणना केंद्र में प्रवेश। प्रत्याशी और अभिकर्ता भी पहुंचने लगे।आठ बजे शुरू होगी मतगणना।

07:23 AM, 13-May-2023

आगरा से ये प्रत्याशी मैदान में 

भाजपा से पूर्व विधायक हेमलता दिवाकर, बसपा से डाॅ. लता वाल्मीकि और सपा से जूही प्रकाश समेत 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हैं। मतगणना में सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी। 1127 कर्मचारियों को मतगणना का प्रशिक्षण दिया गया है। मतगणना कार्मिकों को शनिवार की सुबह 6 बजे मतगणना स्थल पर पहुंचना होगा।

यह भी पढ़ें -  Lumpy Virus: आगरा में बढ़ रहा लंपी वायरस का प्रकोप, गाय-बैल के बाद अब बछिया में मिले लक्षण

 

07:11 AM, 13-May-2023

दयालबाग पंचायत अध्यक्ष सहित 25 प्रत्याशी निर्विरोध

जिले में 12 नगर निकाय हैं। दयालबाग नगर पंचायत के अध्यक्ष सहित 25 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। 25 पदों के लिए मतदान नहीं हुआ था। इनमें नगर निगम के दो वार्ड के पार्षद के अलावा पांच नगर पालिकाओं में 9 सभासद सात नगर पंचायतों में 13 वार्ड के सभासद सहित कुल 25 प्रत्याशियों के पदों पर एकल नामांकन होने के कारण इन्हें निर्विरोध निर्वाचित माना गया। 12 निकायों में अकेले दयालबाग नगर पंचायत में मतदान नहीं हुआ। यहां लगातार तीसरी बार गुरु प्यारी मेहरा अध्यक्ष चुनी गई। अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन हुए थे। जिनमें एक प्रत्याशी ने पर्चा वापस ले लिया था। दयालबाग नगर पंचायत के 10 वार्डों में भी 10 सभासद निर्विरोध चुने गए।

 

07:10 AM, 13-May-2023

सुरक्षा के सख्त इंतजाम 

आगरा सहित 11 नगर निकायों में नई सरकार आज तय हो जाएगी। शाम पांच बजे तक सभी विजेताओं के परिणाम आ जाएंगे। सुबह आठ बजे से मेयर, पार्षद, अध्यक्ष सहित 1214 प्रत्याशियों के लिए वोटों की गिनती शुरू होगी। मतगणना मंडी समिति में होगी। इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

07:04 AM, 13-May-2023

मिलेंगी तीसरी महिला महापौर

आगरा नगर निगम में महापौर पद के लिए चुनाव में अब तक 1996 में बेबीरानी मौर्य और साल 2006 में अंजुला सिंह माहौर महापौर चुनी जा चुकी हैं। आज मतों की गिनती में शहर को तीसरी महिला महापौर मिलने वाली हैं। भाजपा अब तक 6 बार महापौर पद के चुनाव में जीत दर्ज कर चुकी है, जबकि बसपा इस तिलिस्म को तोड़ने के लिए इस बार एडी चोटी का जोर लगा चुकी है।

06:48 AM, 13-May-2023

Agra Nikay Chunav Result Live: महापौर का कौन पहनेगा ताज, मतगणना हुई शुरू, कुछ देर में मिलेंगे रुझान

आगरा में महापौर पद पर किसके सिर पर ताज सजेगा, इसका पता शनिवार दोपहर के बाद चलेगा। शहर की सरकार चुनने के लिए हुए मतदान में शनिवार की सुबह 8 बजे से फिरोजाबाद रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति में वोटों की गिनती की जाएगी। महापौर और पार्षद पदों के लिए वोटों की गिनती इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से की जाएगी, जबकि नगर पालिका अध्यक्ष और नगर पंचायतों के चेयरमैन व सदस्यों के लिए मतपत्रों की गिनती होगी। आगरा नगर निगम की सीट अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होने के कारण तीसरी बार शहर की सरकार पर महिला काबिज होगी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here