UP Chunav 2022: चौथे चरण में आप ने उतारा सबसे अमीर और सबसे गरीब प्रत्याशी, जानें टॉप-10 में कौन?

0
69

[ad_1]

सार

उत्तर प्रदेश में चौथे चरण का चुनाव आज (23 फरवरी) है। इसके लिए राजनीतिक दलों ने पूरी तैयारी कर ली है। इस बार 59 सीटों पर कुल 624 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

ख़बर सुनें

उत्तर प्रदेश में आज (23 फरवरी) जिन नौ जिलों में चौथे चरण का मतदान होना है, उनमें बांदा, फतेहपुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, पीलीभीत और उन्नाव शामिल हैं। इन जिलों की 59 सीटों पर कुल 624 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन प्रत्याशियों ने चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में अपनी संपत्ति का पूरा ब्योरा दिया है। इनमें 231 प्रत्याशियों ने खुद को करोड़पति बताया है। प्रत्याशियों की औसतन संपत्ति 2.46 करोड़ रुपये है। इस बार सबसे अमीर और सबसे गरीब प्रत्याशी आम आदमी पार्टी ने उतारा है। 

किस पार्टी में सबसे ज्यादा करोड़पति प्रत्याशी

पार्टी कितने प्रत्याशी करोड़पति? (प्रतिशत)
भाजपा 50 (88%)
समाजवादी पार्टी 48 (84%)
बसपा   44 (75%)
कांग्रेस 28 (48%)
आम आदमी पार्टी 16 (36%)

1. राजीव बख्शी (आम आदमी पार्टी) : राजधानी लखनऊ की पश्चिम सीट से आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे राजीव बख्शी चौथे चरण के 624 प्रत्याशियों में सबसे अमीर हैं। राजीव के पास कुल 56 करोड़ रुपये की संपत्ति है। 

2. अनूप कुमार गुप्ता (समाजवादी पार्टी) : सीतापुर की महोली सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अनूप कुमार गुप्ता अमीर प्रत्याशियों की सूची में दूसरे नंबर पर हैं। अनूप के पास कुल 52 करोड़ रुपये की संपत्ति है। 

3. शोभित पाठक (बसपा) : हरदोई से बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे शोभित पाठक अमीर प्रत्याशियों की सूची में तीसरे नंबर पर हैं। शोभित के पास कुल 34 करोड़ रुपये की संपत्ति है। 

4. राकेश सिंह (भाजपा) : रायबरेली की हरचंदरपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राकेश सिंह अमीर प्रत्याशियों की सूची में चौथे नंबर पर हैं। राकेश के पास कुल 33 करोड़ रुपये की संपत्ति है। 

5. विकास गुप्ता (भाजपा) : फतेहपुर की अयाह शाह सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विकास गुप्ता भी अमीर उम्मीदवारों की सूची में शामिल हैं। विकास के पास कुल 32 करोड़ रुपये की संपत्ति है। 

6. नितिन अग्रवाल (भाजपा) : विधानसभा उपाध्यक्ष रहे और इस बार हरदोई से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे नितिन अग्रवाल अमीर प्रत्याशियों की सूची में छठवें नंबर पर हैं। नितिन के पास कुल 31 करोड़ रुपये की संपत्ति है। 

यह भी पढ़ें -  लालपुर स्टेडियम वाराणसी: सिंथेटिक ट्रैक में दरार का PMO ने लिया संज्ञान, अभ्यास मात्र से होने लगा खराब

7. अदिति सिंह (भाजपा) : कांग्रेस की बागी विधायक और इस बार भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं अदिति सिंह के पास कुल 30 करोड़ रुपये की संपत्ति है। अदिति रायबरेली से चुनाव लड़ रही हैं। अमीर प्रत्याशियों की सूची में अदिति सातवें नंबर पर हैं। 

8. हरविंदर कुमार साहनी उर्फ रोमी साहनी (भाजपा) : लखीमपुर खीरी की पलिया सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हरविंदर कुमार के पास कुल 28.82 करोड़ रुपये की संपत्ति है। हरविंदर अमीर प्रत्याशियों की सूची में आठवें नंबर पर हैं। 

9. वंदना भार्गव (कांग्रेस) : सीतापुर की बिसवान सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी वंदना भार्गव भी टॉप-10 अमीर प्रत्याशियों की सूची में शामिल हैं। वंदन के पास कुल 28.75 करोड़ रुपये की संपत्ति है। 

10. कृष्ण कुमार सिंह : हरदोई की बिलग्राम सीट से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी कृष्ण कुमार टॉप-10 अमीर प्रत्याशियों की सूची में दसवें नंबर पर हैं। कृष्ण कुमार के पास कुल 28.29 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इनमें पांच करोड़ रुपये चल, जबकि 23.03 करोड़ से अधिक की अचल संपत्ति है। 

ये हैं सबसे गरीब प्रत्याशी
आम आदमी पार्टी के टिकट पर फतेहपुर की खागा सीट से चुनाव लड़ रहे विजय कुमार सबसे गरीब प्रत्याशी हैं। विजय के नाम अपना कुछ भी नहीं है। उन्होंने अपने हलफनामे में बताया कि उनके पास संपत्ति के नाम पर कुछ भी नहीं है। न तो उनके पास पैसा है और न ही कोई जमीन या घर।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में आज (23 फरवरी) जिन नौ जिलों में चौथे चरण का मतदान होना है, उनमें बांदा, फतेहपुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, पीलीभीत और उन्नाव शामिल हैं। इन जिलों की 59 सीटों पर कुल 624 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन प्रत्याशियों ने चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में अपनी संपत्ति का पूरा ब्योरा दिया है। इनमें 231 प्रत्याशियों ने खुद को करोड़पति बताया है। प्रत्याशियों की औसतन संपत्ति 2.46 करोड़ रुपये है। इस बार सबसे अमीर और सबसे गरीब प्रत्याशी आम आदमी पार्टी ने उतारा है। 

किस पार्टी में सबसे ज्यादा करोड़पति प्रत्याशी

पार्टी कितने प्रत्याशी करोड़पति? (प्रतिशत)
भाजपा 50 (88%)
समाजवादी पार्टी 48 (84%)
बसपा   44 (75%)
कांग्रेस 28 (48%)
आम आदमी पार्टी 16 (36%)

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here