Home उत्तर प्रदेश उन्नाव Unnao News: ट्यूबवेल का तार जोड़ते किसान की करंट से मौत

Unnao News: ट्यूबवेल का तार जोड़ते किसान की करंट से मौत

0
118

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव

Updated Wed, 24 May 2023 12:52 AM IST

पाटन। ट्यूबवेल में तार जोड़ते समय अचानक बिजली आने से किसान की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ।

बिहार थानाक्षेत्र के गांव ताजकपुर निवासी किसान श्यामबाबू लोध (68) के खेत में सरकारी ट्यूबवेल लगा हुआ है। मंगलवार सुबह वह ट्यूबवेल के जले तार को जोड़ने लगा। इसी दौरान अचानक बिजली आने से वहीं चिपक गया। परिजन उसे सुमेरपुर पीएचसी लाए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पति की मौत से पत्नी बिंदेश्वरी और पांच बच्चों में तीन बेटियां और दो बेेटे बेहाल हैं। प्रभारी निरीक्षक संदीप शुक्ला ने बताया कि मामला जानकारी में आया है। कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)

यह भी पढ़ें -  Unnao News: औद्योगिक क्षेत्र में पकड़ी गई नकली खाद फैक्टरी सील

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here