Home उत्तर प्रदेश UP: भाभी से अफेयर… शादी के बाद से पत्नी पर ढाए जुल्म,...

UP: भाभी से अफेयर… शादी के बाद से पत्नी पर ढाए जुल्म, फोन पर ससुर से युवक ने कहा- तुम जानो या तुम्हारी बेटी

0
124

[ad_1]

wife tortured for illegal relationship with sister-in-law In Bareilly

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बरेली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। भाभी से अवैध संबंध के चलते कासगंज निवासी युवक ने मढ़ीनाथ निवासी पत्नी को प्रताड़ित किया। महिला की शिकायत पर पति, उसके भाई और भाभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।

मढ़ीनाथ निवासी युवती की शादी कासगंज जिले के सोरों कस्बा निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही पति, उसका भाई और भाभी दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे। उसके जेवर पति के भाई और भाभी ने रख लिए। 

युवती के पिता ने दो लाख रुपये उधार लेकर उसके पति को दिए। इसके बाद भी उनका रवैया नहीं बदला। आरोप लगाया कि उसके पति के अपनी भाभी से अवैध संबंध हैं, जिस कारण वह हर समय उनके पास ही रहता है और उसे प्रताड़ित करता है। 

यह भी पढ़ें -  KC Sharma Passed Away: मथुरा में जन्मे थे फिल्म निर्माता केसी शर्मा, आज भी मौजूद है उनका पैतृक आवास

युवती को दिल्ली बुलाकर इन लोगों ने परेशान किया, जिससे उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई। वह मायके आई तो पिता ने उसका इलाज कराया। सब ठीक होने पर उसके पिता ने उसके पति से संपर्क किया तो वह बोला कि तुम जानो और तुम्हारी बेटी जाने। इसके बाद युवक ने पत्नी को खर्चा देना भी बंद कर दिया। युवती की शिकायत पर सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here