Home उत्तर प्रदेश उन्नाव Unnao News: ट्यूबवेल के पानी भरे गड्ढे में मिला युवक का शव

Unnao News: ट्यूबवेल के पानी भरे गड्ढे में मिला युवक का शव

0
79

[ad_1]

सफीपुर। ननिहाल भंडारे में शामिल होने गए युवक का शव गाव के बाहर ट्यूबवेल के गड्ढे में पड़ा मिला। पुलिस ने जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव नौबतपुर निवासी अभिमन्यु (40) मंगलवार शाम बड़े मामा सुखदेव की बरसी कार्यक्रम में शामिल होने ककरौरा स्थित ननिहाल गया था। गुरुवार को छोटे मामा विवेक के यहां भंडारे का आयोजन होना था। इसलिए अभिमन्यू़ वहीं रुका रहा। शराब का लती होने से वह रोजाना शाम को पी लेता था। लेकिन बाद में घर पर ही सो जाता था। बुधवार शाम को भी वह नशे की हालत में घर से निकला था। रात में न लौटने परिजनों ने तलाश की। लेकिन कहीं पता न चला। गुरुवार सुबह परिजन भंडारे की तैयारी कर रहे थे।

यह भी पढ़ें -  Unnao News: आरओबी के स्लैब ज्वाइंट में दरार की जांच के लिए टीम गठित

तभी गांव के ही छविराम यादव ने खेत पर लगे ट्यूबवेल का पानी जिस गड्डे में गिरता है वहां अभिमन्यु को पड़ा देखा। मामा विवेक को सूचना दी। ग्राम प्रधान रंजीत यादव के साथ अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच की और शव का पोस्टमार्टम कराया। मामा विवेक के मुताबिक खेती कर परिवार का पालन पोषण करता था। शराब भी पीता था। मृतक की पत्नी रेनू और बच्चाों में आदर्श (12), बेटी आरुही (9), छोटा बेटा संस्कार (7) साल का है।

कोतवाल पवन कुमार सोनकर ने बताया कि अत्यधिक शराब के नशे में रहता था। नशे की हालत में पानी मे गिरने से मौत हुई है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here