Home उत्तर प्रदेश स्वामी प्रसाद मौर्य के बिगड़े बोल- हर मस्जिद में मंदिर ढूंढना बन्द...

स्वामी प्रसाद मौर्य के बिगड़े बोल- हर मस्जिद में मंदिर ढूंढना बन्द करे भाजपाई

0
441

सपा महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य हमेशा विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। आज भी उन्होने एक विवादित बयान देते हुए कहा कि बद्रीनाथ, केदारनाथ और जगन्नाथपुरी धाम बौद्ध मठ तोड़कर बनाए गए हैं। अगर भाजपा के लोग हर मस्जिद में मंदिर ढूढेंगे तो बौद्ध हर मंदिर में बौद्ध मठ ढूढेंगे जिसके ऐतिहासिक साक्ष्य भी मौजूद हैं। इसलिए बेहतर है कि हर धार्मिक स्थल की 15 अगस्त 1947 की स्थिति को कायम रखा जाए।

उन्होंने भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि भाजपा साजिश के तहत हर रोज हिंदू और मुसलमान का मुद्दा उठाती है। मंदिर-मस्जिद को लेकर समाज में भेदभाव फैलाने का काम भाजपा कर रही है जबकि हमारा संविधान सभी धर्मों का सम्मान करना सिखाता है।

भाजपा हर मस्जिद में मंदिर खोज लेती है। हर मंदिर में बौद्ध मठ स्थापित है। यहां तक कि बद्रीनाथ और केदारनाथ भी पहले बौद्ध मठ था। शंकराचार्य ने बौद्ध मठ को परिवर्तित कर बद्रीनाथ धाम स्थापित किया था। मौर्य ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने मेरे बयान पर आपत्ति जताई है। मैं उनको बताना चाहता हूं कि सबकी आस्था एक जैसी होती है।

यह भी पढ़ें -  Agniveer Bharti 2022: बारिश में जूते भीगे, सपने टूटे, पर कम नहीं हुआ अग्निवीरों का जज्बा, देखें तस्वीरें

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि 1991 में उपासना स्थल का विधेयक भी पारित हुआ था। अयोध्या के अलावा किसी भी धार्मिक स्थल में बदलाव नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इतिहासकार चार्ल्स ऐलन ने भी माना है कि बौद्ध मठ को परिवर्तित किया गया है। मौर्य ने कहा कि सच को छिपाने से अच्छा है कि सच को स्वीकार किया जाए। सभी धर्मों का सम्मान करने से समाज से नफरत खत्म होगी। वहीं, मायावती के बयान पर उन्होंने कुछ भी टिप्पणी करने से मना कर दिया। कहा कि वो मेरी नेता रही हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here