Home अपराध खेत में मिला 20 वर्षीय युवक का सिर कटा शव, क्षेत्र में...

खेत में मिला 20 वर्षीय युवक का सिर कटा शव, क्षेत्र में दहशत का माहौल

0
111

Rampur : मिलक क्षेत्र के एक खेत में एक 20 वर्षीय युवक का सिर कटा शव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। शनिवार को सुबह 6 बजे क्षेत्र के लोहा पट्टी भागीरथ गांव के ग्रामीणों ने खेतों की तरफ रुख किया तो खेत मे गर्दन कटी लाश पड़ी देखी। खेत में लाश देख ग्रामीणों के होश उड़ गए।

घटना की सूचना पुलिस को दी गयी तो कोतवाल अजयपाल सिंह मौके पर पहुंच गए। घटना स्थल का जायजा लिया तथा शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक अज्ञात युवक की उम्र करीब 20 साल बतायी जा रही है। युवक के दाएं हाथ पर सुरेंद्र लिखा तथा हाथ मे कड़ा, काले मोतियों की माला तथा कई राखियां बंधी हुयीं हैं। घटना स्थल पर फॉरेंसिक टीम व पुलिस के उच्च अधिकारियों के पहुंचने का इंतजार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here