Home अंतरराष्ट्रीय खौफनाक : बेटे, बहू और पोते को लगाई आग, वजह जानकर थर्रा...

खौफनाक : बेटे, बहू और पोते को लगाई आग, वजह जानकर थर्रा जाएगी रूह

0
145

कोच्चि के त्रिशूर जिले में एक व्यक्ति ने अपने बेटे, बहू और पोते के सोते समय घर में आग लगाकर कथित तौर पर उनकी हत्या का प्रयास किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि आरोपी जॉनसन ने बुधवार देर रात एक कमरे के अंदर पेट्रोल छिड़क दिया, जिसमें उसका बेटा, बहू और पोता सो रहे थे और फिर आग लगा दी। घटना मन्नुथी थाने के अंतर्गत चिराकाकोडे में हुई। 38 वर्षीय जोजी, उसकी पत्नी लिजी और 12 साल के बेटे की हालत गंभीर बताई गई है। उन्हें एर्नाकुलम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें -  IMEI ट्रैकर - IMEI नंबर ऑनलाइन का उपयोग करके खोए हुए फ़ोन को कैसे ट्रैक करें

पुलिस ने कहा कि आग में आरोपी जॉनसन भी झुलस गया और त्रिशूर के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। एर्नाकुलम मेडिकल सेंटर में परिवार के झुलसे सदस्यों का इलाज किया जा रहा है। मेडिकल सेंटर के एक प्रवक्ता ने कहा कि जोजी और उनका बेटा 90 प्रतिशत झुलस गया है, उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। उन्होंने कहा कि 50 प्रतिशत से अधिक झुलसी लिजी की हालत भी गंभीर है। पुलिस ने कहा कि हर पहलू से जांच की जा रही है। पारिवारिक विवाद भी इस वारदात का कारण हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here