Home अंतरराष्ट्रीय दक्षिण अफ्रीका को दोहरा झटका, विश्व कप से बाहर हुए एनरिक नॉर्टजे-सिसांडा...

दक्षिण अफ्रीका को दोहरा झटका, विश्व कप से बाहर हुए एनरिक नॉर्टजे-सिसांडा मगाला

0
139

जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका को विश्व कप से पहले दोहरे झटके लगे जब चोटिल तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे और सिसांडा मगाला भारत में होने वाले इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

मुख्य कोच रॉब वाल्टर ने इसकी पुष्टि की। गेंदबाजी के हरफनमौला एंडिले फेलुकवायो और तेज गेंदबाज लिजाड विलियम्स दोनों की जगह विश्व कप टीम में रखा गया है। वॉल्टर ने कहा, यह बहुत निराशाजनक है कि ये दोनों विश्व कप नहीं खेल सकेंगे। दोनों बेहतरीन खिलाड़ी हैं और काफी उपयोगी भी। हम प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी के लिये लगातार उनका सहयोग करते रहेंगे। नॉर्किया को कमर में चोट लगी है।

यह भी पढ़ें -  "स्पष्टवादी, रचनात्मक" वार्ता: ब्लिंकेन ने चीन के विदेश मंत्री से मुलाकात की

वहीं मगाला बायें घुटने की चोट से जूझ रहे हैं। दोनों दक्षिण अफ्रीका की 15 सदस्यीय प्रारंभिक टीम में शामिल थे। दक्षिण अफ्रीकी टीम को शनिवार को भारत रवाना होना है लेकिन दोनों समय रहते ठीक नहीं हो सके। दक्षिण अफ्रीका को विश्व कप में पहला मैच सात अक्टूबर को दिल्ली में श्रीलंका से खेलना है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here