Home अपराध Lucknow : शराब पार्टी के दौरान बीबीडी की छात्रा की गोली लगने...

Lucknow : शराब पार्टी के दौरान बीबीडी की छात्रा की गोली लगने से मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

0
179

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के चिनहट क्षेत्र के दयाल रेजीडेंसी में बाबू बानरसी दास (बीबीडी) की छात्रा निष्ठा तिवारी को शराब पार्टी के दौरान संदिग्ध परिस्थियों में गोली लग गई। जिसे इलाज के लिए आनन-फानन में लोहिया अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। मौके से छात्र आदित्य पाठक सहित दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। छात्रा हरदोई की रहने वाली थी।

निष्ठा तिवारी (20) बीबीडी से बीकॉम ऑनर्स की पढ़ाई कर रही थी। अभी वह पार्श्वनाथ सिटी में रह रही थी। इसके पहले बीबीडी के हॉस्टल में रह रही थी। उसके पिता संतोष कुमार तिवारी यूपी सहकारी ग्राम विकास बैंक में सीनियर मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं और उनका परिवार हरदोई के सदर कोतवाली में रहता है। उनकी पोस्टिंग कन्नौज में हुई है।

यह भी पढ़ें -  वाराणसी दौरे पर रेल मंत्री: काशी और बनारस स्टेशन का किया निरीक्षण, बोले- रेलवे में नहीं होगा निजीकरण

सबूतों के आधार पर कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक छात्रा को जिस फ्लैट में गोली लगी है, पुलिस को चैकिंग के दौरान फ्लैट के किचन में दारू की बोतलें मिली। जिसके आधार पर पार्टी की आशंका पार्टी लगाई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।आदित्य पाठक से पूछताछ की जा रही है। आगे की कार्रवाई सबूतों के आधार पर की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here