Home अंतरराष्ट्रीय उग्रवादियों ने इजरायल पर 5000 से अधिक रॉकेट दागने का किया दावा,...

उग्रवादियों ने इजरायल पर 5000 से अधिक रॉकेट दागने का किया दावा, इजरायली सेना ने किया पलटवार

0
105

हमास के उग्रवादियों ने इजरायल पर 5000 से अधिक रॉकेट दागने का दावा किया है। वहीं इजरायली सेना का कहना है कि वह गाजा पट्टी में कुछ ठिकानों को निशाना बनाकर पर हमला कर रही है। आतंकवादी समूह हमास द्वारा इजराइल के खिलाफ एक नये सैन्य अभियान की घोषणा करने के बाद यरूशलम में हवाई हमले के लिए सतर्क करने वाले सायरन बज रहे हैं। इजराइल द्वारा रॉकेट-रोधी प्रणाली तैनात किए जाने के बाद कम से कम तीन विस्फोट की आवाज सुनी गई। इससे पहले, हमास की सैन्य शाखा के एक नेता ने दावा किया कि उसने नये सैन्य अभियान के तहत इजराइल में 5,000 से अधिक रॉकेट दागे हैं।

गाजा पट्टी में सक्रिय फलस्तीनी उग्रवादियों ने शनिवार तड़के इजराइल की ओर दर्जनों रॉकेट दागे, जिससे देशभर में हवाई हमले के प्रति अलर्ट करने वाले सायरन बज उठे। उग्रवादियों द्वारा रॉकेट दागे जाने के बाद एक बार जंग के आसार बनते दिखाई दे रहे हैं। गाजा पट्टी के आकाश में इजराइल की तरफ दागे जाने वाले रॉकेट की आवाजें गूंजी, जबकि इजराइल में हवाई हमले के प्रति अलर्ट करने वाले सायरन की ध्वनि लगभग 70 किलोमीटर दूर उत्तर में देश की आर्थिक एवं सांस्कृतिक राजधानी तेल अवीव में भी सुनाई दी। इजराइल की श्मैगन डेविड एडोमश् बचाव एजेंसी ने बताया कि दक्षिणी इजराइल में एक इमारत से रॉकेट टकराने से 70 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

यह भी पढ़ें -  रैपर अल्फाज़ पर हमला, हनी सिंह ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया चेतावनी संदेश, PIC

एजेंसी के मुताबिक, इसके अलावा रॉकेट के छर्रे से 20 वर्षीय युवक को हल्की-फुल्की चोट आई है। इजराइल की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई। हालांकि, इजराइली सेना ने रॉकेट दागे जाने के जवाब में बाद में जबरदस्त हवाई हमला किया है। जिसकी वजह से जंग के खतरे के आसार दिखाई दे रहे हैं। रॉकेट दागने के लिए इजराइल ने हमास उग्रवादी समूह को जिम्मेदार ठहराया है। इजरायल के पलटवार से गाजा पट्टी को भयंकर नुकसान पहुंचने की आशंका है। अभी तक हुए नुकसान की सूचना नहीं आ सकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here