Home उत्तर प्रदेश राजभवन में दुर्गा पूजा और गरबा महोत्सव का राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने...

राजभवन में दुर्गा पूजा और गरबा महोत्सव का राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया शुभारम्भ

0
181

लखनऊ। नवरात्रि के अवसर पर राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित राजभवन में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दुर्गा पूजा और गरबा महोत्सव का शुभारम्भ किया। राजभवन परिसर में रविवार को माता की चैकी और मां दुर्गा की मूर्ति की स्थापना की गई।

बता दें कि दुर्गा पूजा और गरबा महोत्सव का कार्यक्रम 23 अक्टूबर, 2023 तक चलेगा। वहीं दशमी के दिन मां दुर्गा का विसर्जन करने के साथ महोत्सव का समापन किया जाएगा। दुर्गा पूजा और गरबा महोत्सव में राजभवन के अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों के अलावा लखनऊ के कई क्षेत्रों से आए आमंत्रितजनों ने गरबा में प्रतिभाग किया और मातृ शक्ति की आराधना की।

यह भी पढ़ें -  Allahabad University :  केंद्रीय विवि में पढ़ाए जाएंगे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, शुरू होंगे तीन नए कोर्स

इस अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, समाज कल्याण मंत्री असीम अरूण, अपर मुख्य सचिव राज्यपाल डॉ सुधीर महादेव बोबडे, सेवानिवृत्त अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल, कुलपति जेपी पाण्डेय, कुलपति अखिलेश कुमार सिंह समेत कई अन्य लोगों ने मां दुर्गा की आरती की।

इसके अलावा आराधकों ने प्रधानमंत्री मोदी की रचित गरबा गीत पर हर्षोल्लास के साथ गरबा नृत्य किया। इस दौरान सभी आराधक गरबा नृत्य करते हुए काफी ज्यादा उत्साहित नजर आए और गरबा नृत्य के बाद प्रसाद वितरित किया गया। वहीं इस अवसर पर आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ वासियों से गरबा में प्रतिभाग करने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here