Home मनोरंजन शादी की सालगिरह पर करीना कपूर ने पति सैफ के साथ शेयर...

शादी की सालगिरह पर करीना कपूर ने पति सैफ के साथ शेयर की खास तस्वीर

0
133

करीना कपूर खान और सैफ अली खान बॉलीवुड के सबसे मशहूर कपल्स में से एक हैं। 16 अक्टूबर को दोनों अपनी शादी की 11वीं सालगिरह मना रहे हैं। मैरिज एनिवर्सरी के मौके पर करीना ने सैफ के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर कर उनपर प्यार लूटाया है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक तरफ सैफ जहां कैमरा के सामने पोज दे रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ एक्ट्रेस करीना कपूर पिज्जा खाते हुए दिखाई दे रही हैं। सैफ अली खान और करीना इस तस्वीर में बहुत खूबसूरत दिख रहे हैं।

सैफ अली खान और करीना के बीच प्यार फिल्म टशन के सेट पर हुआ था। करीना का उस वक्त शाहिद कपूर से ब्रेकअप हुआ था । लद्धाख में करीना ने हैंडसम सैफ के मस्तमौला अंदाज को देखा और उनकी तरफ आर्कषित हो गईं। उस वक्त सैफ भी सिंगल थे। दोनों ने अपने रिश्ते को पब्लिक करने में जरा भी देर नहीं लगाई और फिर लिव इन में शिफ्ट हो गए। आपको बता दें कि करीना से सैफ उम्र में 10 साल बड़े है । करीब 5 साल लिव इन में रहने के बाद इस जोड़ी ने शादी रचाई। करीना और सैफ ने ना तो निकाह किया था और ना ही सात फेरे लिए थे बल्कि दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी। हांलाकि मेंहदी और संगीत का फंक्शन रखा गया था। शादी की रस्मों में करीना और सैफ के परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल हुए थे।

यह भी पढ़ें -  इस महान बाइक राइडर का Video एक बार देखना तो बनता है.......

Also Read : https://akshattimes.com/read-todays-horoscope-to-know-how-october-16-2023-will-be-for-you/

मुंबई में करीबी लोगों की मौजूदगी में सैफ और करीना ने एक दूसरे को अंगूठी पहनाई थी। करीना ने उस वक्त अपनी सास शर्मिला टैगोर का शरारा पहना था। यही लिबास शर्मिला ने अपनी शादी में भी पहनी थी। पटौदी परिवार का ये शरारा करीब 200 साल पुराना शरारा पहना है ।करीना ने डिजाइनर ऋतु कुमार से शर्मिला की वेडिंग ड्रेस पर दोबारा काम करवाया था। उनका वेडिंग ड्रेस 50 लाख में तैयार हुआ था। करीना ने उस वक्त पटौदी परिवार के पुश्तैनी गहने पहने थे।उन गहनों की कीमत लाखों में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here