Home उत्तर प्रदेश Unnao : शरद पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में लगायी आस्था...

Unnao : शरद पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में लगायी आस्था की डुबकी

0
120

शरद पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में लगायी आस्था की डुबकी

उन्नाव में शरद पूर्णिमा के अवसर पर शनिवार को हजारों श्रद्धालुओं ने सुबह से ही जनपद के विभिन्न गंगा तटों पर आस्था की डुबकी लगायी। जिसके बाद स्नानार्थियों ने घाट पर सत्य नारायन की कथा सुन पुण्य कमाया।

उन्नाव में शरद पूर्णिमा के अवसर पर शनिवार को हजारों श्रद्धालुओं ने सुबह से ही जनपद के विभिन्न गंगा तटों पर आस्था की डुबकी लगायी। जिसके बाद स्नानार्थियों ने घाट पर सत्य नारायन की कथा सुन पुण्य कमाया। इस दौरान लोगों ने गंगा तट पर लगी दुकानों पर जमकर खरीददारी भी की। सुरक्षा के मद्देनजर गंगा तटों पर गोताखोर व पुलिस बल भी मौजूद रहा।

बता दें कि शरद पूर्णिमा के अवसर पर जनपद उन्नाव के अलावा लखनऊ, रायबरेली, बालामऊ, हरदोई समेत तमाम स्थानों से सुबह से ही गंगा तटों पर श्रद्धालुओं का पहुँचना शुरू हो गया था। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर हर हर गंगे का उद्घोष किया। श्रद्धालुओं की भीड़ सभी घाटों पर देखी गयी। कुछ श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर मौजूद पंडों को दान दक्षिणा देने के अलावा सत्य नारायन की कथा का श्रवण कर पुण्य कमाया।

यह भी पढ़ें -  विश्लेषण: नीतीश कुमार की ममता से मुलाकात के बावजूद विपक्ष की एकता मृगतृष्णा बनी हुई है

स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने गंगातट पर लगी दुकानों पर खरीददारी की। गंगा तट पर सुबह से लेकर दोपहर तक स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मान्यता है कि शरद पूर्णिमा के दिन स्नान करने से पूर्व में किये गये पाप कर्म नष्ट हो जाते हैं।

शरद पूर्णिमा को रास पूर्णिमा भी कहा जाता है। ज्योतिष के अनुसार पूरे वर्ष में आज के ही दिन चंद्रमा 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है। रात में चंद्रमा की किरणों से अमृत रूपी वर्षा होती है।इसी दिन श्री कृष्ण ने महारास भी रचाया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here