Home अंतरराष्ट्रीय IND vs ING : भारत ने इंग्लैंड को दिया 230 रनों का...

IND vs ING : भारत ने इंग्लैंड को दिया 230 रनों का लक्ष्य

0
168

लखनऊ के अटल बिहारी मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में 50 ओवर में 229 रन बनाए हैं।

इस दौरान रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 87 रनों की पारी खेली, वहीं सूर्यकुमार यादव ने भी 49 रनों की अहम पारी खेली। अब भारतीय गेंदाबजों पर एक बड़ी जिम्मेदारी है कि वे इस टारगेट को डिफेंड करें। भारतीय टीम ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अभी तक धमाकेदार प्रदर्शन किया है। टीम ने मौजूदा वर्ल्ड कप में पांच मुकाबले खेले हैं और सभी में जीत हासिल की है। वहीं मौजूदा वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम को 4 में हार का सामना करना पड़ा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here