Home अपराध ई-मेल से मुकेश अंबानी को धमकी देने वाला गांधीनगर से गिरफ्तार

ई-मेल से मुकेश अंबानी को धमकी देने वाला गांधीनगर से गिरफ्तार

0
201

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक और बिजनेसमैन मुकेश अंबानी को ई-मेल से धमकी देने वाला शख्स को पुलिस ने गांधीनगर से गिरफ्तार कर लिया है। देश के बड़े और चर्चित उद्योगपति मुकेश अंबानी को बीते दिनों कई धमकियां मिली थी। पहले 20 करोड़, फिर 200 करोड़ और अब 400 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने गुजरात से एक और आरोपी की गिरफ्तारी की है।

दरअसल, मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने गांधीनगर के कलोल से एक युवक को पकड़ा है। धमकी भरे ईमेल में 20 करोड़ की रकम को 10 गुणा बढ़ाकर पहले 200 करोड़ रुपये किया गया था और फिर इसे 400 करोड़ रुपये कर दिया।

यह भी पढ़ें -  मसाले बेचने से लेकर 24,000 करोड़ रुपये की नेटवर्थ तक, इस बिजनेसमैन ने साबित कर दिया कि आसमान ही सीमा है

इससे पहले मुकेश अंबानी को धमकी देने के मामले में पुलिस ने शनिवार को एक शख्स को गिरफ्तार किया है। कारोबारी को भेजे गए धमकी भरे ईमेल के मामले में मुंबई पुलिस ने आरोपी को तेलंगाना से गिरफ्तार किया है।बीते आठ दिनों में अंबानी की कंपनी की ऑफिशियल ई-मेल आईडी पर तीन धमकी भरे ई-मेल भेजे गए थे जिस मामले में अब तक कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here