Home उत्तर प्रदेश स्वामी प्रसाद का विवादित बयान- माता लक्ष्मी की जगह करें अपनी पत्नी...

स्वामी प्रसाद का विवादित बयान- माता लक्ष्मी की जगह करें अपनी पत्नी की पूजा

0
196

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। अहम बात यह है कि हर बार उनका बयान हिन्दू धर्म ग्रन्थों या देवी- देवताओं पर ही होता है। जो व्यक्ति की आस्था को ठेस पहुंचाता है। स्वामी ने सोमवार को सोशल मीडिया साइट पर एक विवादित बयान दिया है।

उन्होंने कहा कि दुनिया में किसी भी नस्ल और जाति में दो हाथ वाले बच्चे पैदा होते हैं तो चार हाथ वाली लक्ष्मी कैसे पैदा हो गईं। अगर आपको पूजा करनी ही है तो अपनी पत्नी की करें जो कि पूरी निष्ठा से पूरे परिवार की देखभाल करती है।

उनके इस बयान पर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद के मुंह में बवासी हो गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुरोध कर कहा कि उनके (स्वामी प्रसाद) बोलने पर पाबंदी लगाई जाए।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने दीपोत्सव के अवसर पर अपनी पत्नी की पूजा व सम्मान करते हुए कहा कि पूरे विश्व के प्रत्येक धर्म, जाति, नस्ल, रंग व देश में पैदा होने वाले बच्चे के दो हाथ, दो पैर, दो कान, दो आंख, दो छिद्रों वाली नाक के साथ एक सिर, पेट व पीठ ही होती है।

यह भी पढ़ें -  देखें: पेरू में भारी भूस्खलन, कारों से बोल्डर इंच दूर गिरे

चार हाथ, आठ हाथ, दस हाथ, बीस हाथ व हजार हाथ वाला बच्चा आज तक पैदा ही नहीं हुआ तो चार हाथ वाली लक्ष्मी कैसे पैदा हो सकती है? यदि आप लक्ष्मी देवी की पूजा करना ही चाहते हैं तो अपने घरवाली की पूजा व सम्मान करें।

जो सही मायने में देवी है क्योंकि आपके घर परिवार का पालन-पोषण, सुख-समृद्धि, खान-पान व देखभाल की जिम्मेदारी बहुत ही निष्ठा के साथ निभाती है।

उन्होंने एक्स पर तस्वीरें भी पोस्ट की हैं जिसमें वह अपनी पत्नी को हार पहनाते हुए, टीका लगाते हुए और गिफ्ट देते हुए नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में एक छोटा सा बच्चा तौलिए से उनकी पत्नी के पैर पोंछते हुए नजर आ रहा है। स्वामी प्रसाद मौर्य इसके पहले भी रामचरितमानस पर विवादित टिप्पणी करते रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here