Home अपराध मंदिर दर्शन करने आई महिला से बदमाशों ने छीना मंगलसूत्र, एसएचओ पर...

मंदिर दर्शन करने आई महिला से बदमाशों ने छीना मंगलसूत्र, एसएचओ पर मामले की अनसुनी करने का आरोप

0
109

उन्नाव के बारा सगवर थाना अंतर्गत बक्सर स्थित मां चंद्रिका देवी मंदिर में दर्शन के दौरान सीतापुर से आयी एक महिला का मंगलसूत्र छीन लिया गया। महिला ने वहां मौजूद महिला थानाध्यक्ष से शिकायत की तो उन्होंने यहां तो ऐसा होता ही रहता है कह कर उसे चलता कर दिया। इसके बाद महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामलें में फजीहत होती देख सीओ ने जांच करने की बात कही है।

बता दें बक्सर घाट स्थित मां चंद्रिका देवी मंदिर में सीतापुर के जिला सूचना अधिकारी लालकमल की बहन कनक लता अपने परिवार के साथ दर्शन करने आयी थी। मंदिर परिसर के अंदर ही लाइन में लगी होने के दौरान भीड़ में अज्ञात लुटेरों उनका मंगलसूत्र छीन लिया। मंगलसूत्र छिन जाने के बाद उन्हें जानकारी हुयी तो वहां मौजूद महिला थानाध्यक्ष अर्चना समेत अन्य पुलिस कर्मियों को उन्होंने इसकी जानकारी दी।

यह भी पढ़ें -  यूपी बार काउंसिल : सीओपी नंबर तथा नया प्रमाणपत्र जारी करने को 500 रुपये शुल्क का विरोध

आरोप है कि थानाध्यक्ष अर्चना ने पीड़िता से कहा ष्ऐसा यहां होता रहता है चला जाने दो दूसरा आ जायेगा। इसके साथ ही पीड़िता को डांट फटकार कर वहां से भगा दिया और अभद्रता की। पीड़िता ने घटना को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया। जिसके बाद मामलें में फजीहत होती देख क्षेत्राधिकारी बीघापुर माया राय ने बयान जारी करते हुए बताया कि सूचना मिली है, जांच पड़ताल करायी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here