Home अपराध Unnao : पेंड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया...

Unnao : पेंड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

0
191

उन्नाव के मौरावां थानांतर्गत रविवार रात घर से निकले युवक का शव गांव के बाहर संदिग्ध हालत में पेड़ से लटका मिला। सुबह खेत गए ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसके दोनों हाथ बंधे थे। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

बता दें कि पप्पू यादव (45) पुत्र बाबूलाल निवासी दीवान खेड़ा मौरावां खेती कर अपना परिवार चलाता था। रविवार रात खाना खाने के बाद करीब 11 बजे वह घर से निकला था। देर रात तक घर न लौटने पर परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। तभी सोमवार खेत जा रहे ग्रामीणों ने उसका शव देवमई गांव निवासी राजकुमार के खेत में लगे नीम के पेड़ से लटका देखा तो वे सन्न रह गए।

यह भी पढ़ें -  Earth Day 2023: अर्थ डे पर बच्चों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

जानकारी पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। परिजनों का आरोप था पप्पू के हांथ बंधे हुए थे। इसको देखकर परिजनों को शक हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच ले बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। इसमें हैंगिंग से मौत होने की बात सामने आई। वहीं ग्रामीणों चर्चा है कि दिवंगत युवक की पत्नी सोनी देवी काफी समय से मानसिक बीमार थी जिसका इलाज भी चल रहा था। वह इस समय मायके गई हुई है।

वहीं चर्चा यह भी कि पप्पू भी मानसिक बीमार था। मौत से बेटी प्रतिमा और बेटा प्रतीक सहित मां रमावती रो-रोकर बेहाल रही। इंस्पेक्टर भवन सिंह मौर्य ने बताया फांसी की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। युवक की मौत फांसी लगाकर आत्महत्या करने से हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here