Home अपराध चुनावी नतीजों से पहले दंतेवाड़ा में एक बारूदी सुरंग में विस्फोट, दो...

चुनावी नतीजों से पहले दंतेवाड़ा में एक बारूदी सुरंग में विस्फोट, दो जवान घायल

0
143

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले दंतेवाड़ा में एक बारूदी सुरंग में हुए विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो जवान घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, जिले के बारसूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बारसूर पल्ली मार्ग पर बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह सुरक्षाबल को क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की जानकारी मिली, जिसके बाद सीआरपीएफ की 195वीं बटालियन के जवानों को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया। अधिकारी ने बताया कि दल के जवान जब अभियान में थे तब उन्हें इंद्रावती नदी के पुल के करीब कुछ पैकेट में बम होने की सूचना मिली। अधिकारी के मुताबिक, जब बम निरोधक दस्ता बम को नष्ट करने की कोशिश कर रहा था तभी बम में विस्फोट हो गया, जिसमें दो जवान घायल हो गए।

यह भी पढ़ें -  NEET UG 2022 के परिणाम इस तारीख को होंगे- टॉप मेडिकल कॉलेजों की सूची यहां

उन्होंने बताया कि घटना के बाद घायल जवानों को वहां से बाहर निकाला गया और उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रवाना किया गया। अधिकारी ने बताया कि नक्सली शनिवार से क्षेत्र में श्पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) सप्ताहश् मना रहे हैं और इस दौरान वह घटनाओं को अंजाम देने की कोशिश करते हैं इसलिए सुरक्षाबलों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here