Home अहमदाबाद हम राष्ट्र निर्माण के लिए विकास कार्य करते हैं, न कि चुनाव...

हम राष्ट्र निर्माण के लिए विकास कार्य करते हैं, न कि चुनाव जीतने के लिए- नरेन्द्र मोदी

0
154
File

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार राष्ट्र निर्माण के अपने मिशन के तहत विकास कार्य करती है, न कि चुनाव जीतने के लिए ऐसा करती है। प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को 10 नयी वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत करने के साथ 85,000 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

उन्होंने इस मौके पर कहा, ‘‘कुछ लोग हमारे प्रयासों को चुनावी चश्मे से देखने की कोशिश करते हैं। मैं आपको बता दूं कि हम राष्ट्र निर्माण के मिशन के तहत विकास कार्य करते हैं, न कि (चुनाव जीतकर) सरकार बनाने के लिए। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हमारे युवाओं को वह कष्ट न सहना पड़े जो उनकी पिछली पीढ़ियों को झेलना पड़ा। यह मोदी की गारंटी है।’’

यह भी पढ़ें -  "ऐसी 10 समस्याओं की पहचान करें जिन्हें एआई का उपयोग करके हल किया जा सकता है": पीएम मोदी

उन्होंने दावा किया कि पिछले 10 वर्ष में उनकी सरकार ने रेलवे के विकास पर पहले की तुलना में लगभग छह गुना अधिक राशि खर्च की है। मोदी ने कहा, ‘‘वर्ष 2024 के केवल दो महीनों में, हमने 11 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अपना जीवन रेलवे पटरियों पर शुरू किया, इसलिए मुझे पता है कि पहले हमारी रेलवे की स्थिति कितनी खराब थी।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने अलग रेलवे बजट की व्यवस्था को समाप्त कर इसे केंद्रीय बजट में शामिल किया ताकि सरकारी पैसे का इस्तेमाल रेलवे के विकास में किया जा सके। उन्होंने कहा कि अब तक 350 ‘आस्था’ रेलगाड़ियों से 4.5 लाख लोग अयोध्या जा चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here