Home अंतरराष्ट्रीय अमेरिका के आर्कंसा में गोलीबारी में तीन लोगों की मौत, कई घायल

अमेरिका के आर्कंसा में गोलीबारी में तीन लोगों की मौत, कई घायल

0
150

जोन्सबोरो। अमेरिका के आर्कंसा राज्य में एक निजी पार्टी के दौरान गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य लोग घायल हो गए हैं। जोन्सबोरो पुलिस ने फेसबुक पर एक पोस्ट में बताया कि जब अधिकारी रविवार सुबह पांच बजे जोन्सबोरो के मुख्य इलाके में पहुंचे तो घटनास्थल पर कई पीड़ित घायल अवस्था में मिले, जिन्हें गोलियां लगी थीं।

पुलिस के अनुसार, हमलावर के परिचित एक पुरुष और एक महिला की मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि घटना में हमलावर की भी मौत हो गयी। उसने बताया कि एक अन्य महिला घायल हो गयी है जो हमलावर की परिचित बतायी जा रही है। पुलिस ने रविवार दोपहर को बताया कि घटना में तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं जिनका हमलावर से कोई संबंध नहीं है।

यह भी पढ़ें -  पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, पूरी तरह जलकर खाक हुआ कोच

गोलीबारी में घायल एक अन्य व्यक्ति को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने गोलीबारी की वजह या अस्पताल में भर्ती लोगों की स्थिति के बारे में अभी कुछ नहीं बताया है। मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here