Home टॉप न्यूज दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर जलभराव, यातायात प्रभावित

दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर जलभराव, यातायात प्रभावित

0
129

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार देर रात से जारी भारी बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव हो गया और दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-एक की छत का एक हिस्सा गिर गया। बारिश देर रात तीन बजे शुरू हुई थी। सफदरजंग मौसम केंद्र ने 153.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की है। लोगों ने भारी बारिश के चलते जलमग्न सड़कों और यातायात जाम में फंसे वाहनों की वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं।

यातायात पुलिस ने सोशल मीडिया मंच श्एक्सश् पर एक पोस्ट में कहा, ‘वाई-प्वाइंट’ सलीमगढ़ और निगमबोध घाट के पास जलभराव के कारण शांतिवन से आईएसबीटी की ओर और आईएसबीटी से शांतिवन की ओर आउटर रिंग रोड पर यातायात प्रभावित है। कृपया अपनी यात्रा की योजना इसके अनुसार बनाएं।ष् जलभराव के कारण आईटीओ, वीर बंदा बैरागी मार्ग और धौला कुआं पर भी यातायात प्रभावित हुआ।

यह भी पढ़ें -  पीएम मोदी महाराष्ट्र में वंदे भारत ट्रेन, मेट्रो लाइन, एम्स को हरी झंडी दिखाएंगे

भारत मौसम विभाग के अनुसार, एक दिन में 124.5 से 244.4 मिमी बारिश को अत्यधिक भारी वर्षा की श्रेणी रखा जाता है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली हवाई अड्डे की छत का एक हिस्सा गिरने की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here