Home अपराध खेत में मिला नाबालिक किशोर का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का...

खेत में मिला नाबालिक किशोर का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

0
126

सीतापुर। कमलापुर थाना इलाके में मंगलवार की शाम घर से शौंच के लिए निकले नाबालिक किशोर की हत्या कर दी गई। नाबालिक किशोर का शव बुधवार सुबह गांव के बाहर धान के खेत में पड़ा मिला। स्थानीय ग्रामीणों ने शव को देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनो ने पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

बता दें कि थाना क्षेत्र के बसईडीह मजरा ठठूरा गांव निवासी (17) वर्षीय मोहित पुत्र स्वर्गीय सुशील रावत देर शाम तक जब वह घर वापस घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू कर दिया। जब वह सुबह तक नहीं मिला तो घटना की सूचना परिजन कमलापुर थाने देने पहुंचे। लापता मोहित का शव गांव के उत्तर में गांव के भग्गू और जवाहर के खेत की मेड़ पर पड़ा मिला है। परिजनों ने कहा कि गांव के दो लोग पुतान यादव और रामखेलावन यादव पुत्र गण लक्ष्मण पर कुछ दिन पूर्व के हुए विवाद के चलते उनके पुत्र की हत्या का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें -  नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब का नेतृत्व करना चाहते थे अरविंद केजरीवाल, सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर का दावा

अपर पुलिस अधीक्षक ने घटना की जानकारी देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि मृतक युवक काफी समय से बीमारी से ग्रस्त था जिसके चलते उसे चक्कर भी आया करता था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here