Home अपराध सीबीआई ने ग्रामीण बैंक के प्रबंधक समेत दो को 30000 रुपये रिश्वत...

सीबीआई ने ग्रामीण बैंक के प्रबंधक समेत दो को 30000 रुपये रिश्वत लेते दबोचा

0
106

लखनऊ। सीबीआई की टीम ने शुक्रवार को यूपी ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक समेत दो को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोच लिया। सीबीआई की टीम ने यह कार्रवाई बिजनौर जिले के कोटकादर में की। पकड़े गए आरोपियों ने युवक से सोलर आटा चक्की लगाने के लिए 60 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। टीम दोनों आरोपियों को विशेष न्यायाधीश सीबीआई मामले गाजियाबाद की अदालत में शनिवार को पेश करेगी।

बिजनौर जनपद के नगीना स्थित कोटकादर हाजी मोहम्मदपुर निवासी सचिन ने सीबीआई कार्यालय में 7 अगस्त को शिकायत की थी। इसमें आरोप लगाया कि यूपी ग्रामीण बैंक कोटकादर के शाखा प्रबंधक प्रयांशु त्यागी ने सोलर आटा चक्की लगाने के लोन पास करने के लिए 60 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। यह रिश्वत एक दलाल के जरिये मांगी गई थी।

यह भी पढ़ें -  Aligarh News: नवरात्र की आरती, तो कुरान की आयतें साथ-साथ देंगी सुनाई

सचिन ने पीएमईजीपी योजना के तहत सोलर आटा चक्की लगाने के लिए 6 लाख रुपये लोन का आवेदन किया था। लोन स्वीकृत होने के बाद शाखा प्रबंधक ने दलाल के माध्यम से रिश्वत के 60 हजार रुपये मांगे। जानकारी होने पर सीबीआई ने गुरुवार 8 अगस्त को शाखा प्रबंधक पर एफआईआर दर्ज कराई।

इसके बाद सीबीआई गाजियाबाद की टीम ने जाल बिछाकर शिकायतकर्ता के हाथों 30 हजार रुपये रिश्वत की पहली किस्त भिजवाई। शनिवार को टीम ने दलाल और शाखा प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद टीम ने दोनों के घर की तलाशी ली। इस दौरान कई अहम दस्तावेज हाथ लगे। सीबीआई टीम शाखा प्रबंधक के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here