Home टॉप न्यूज रामलीला मंचन के दौरान राम का रोल निभा रहे कलाकार की हार्ट...

रामलीला मंचन के दौरान राम का रोल निभा रहे कलाकार की हार्ट अटैक से मौत

0
221

दिल्ली के शाहदरा इलाके के विश्वकर्मा नगर में रामलीला के दौरान भगवान राम का रोल निभा रहे एक कलाकार की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जिस वक्त कलाकार को हार्ट अटैक आया उस वक्त वह मंच पर भगवान राम की भूमिका निभा रहा था। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

राम का रोल निभा रहे कलाकार का नाम सुशील कौशिक है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि 45 साल के सुशील कौशिक मंच पर राम का रोल निभा रहे हैं और बाकायदा डायलॉग बोल रहे हैं। इस दौरान उनके साथ अन्य कलाकार भी मंच पर मौजूद हैं। इसी दौरान अचानक सुशील अपने दिल पर हाथ रखकर मंच के पीछे की तरफ जाते हुए दिखाई देते हैं।

यह भी पढ़ें -  कर्नाटक: निजी तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर लड़ाई के बाद आईएएस रोहिणी सिंधुरी, आईपीएस डी रूपा का तबादला

पुलिस के मुताबिक सुशील को मंच पर हार्ट अटैक आया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि सुशील कौशिक पेशे से प्रॉपर्टी डीलर थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here