Home अपराध बीजापुर में बड़ा नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में 8 जवान और एक...

बीजापुर में बड़ा नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में 8 जवान और एक ड्राइवर हुआ शहीद

0
129

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ा नक्सली हमला हुआ है। यहां एक बड़ा IED ब्लास्ट हुआ है, जिसमें कई जवान शहीद हो गए हैं और 8 जवान गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के मुताबिक, नक्सिलियों ने जाल बिछा रखा था, जैसे ही सुरक्षाबलों को काफिला गुजरा IED ब्लास्ट हो गया। इस हमले में 9 जवानों के शहीद होने की खबर सामने आ रही है, जिसमें 8 DRG जवान और एक ड्राइवर शामिल हैं। बताया जा रहा रहा कि कुटरु मार्ग पर जवानों के वाहन को IED ब्लास्ट कर उड़ा दिया गया है।

आईजी बस्तर ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों द्वारा IED विस्फोट के जरिए वाहन उड़ाए जाने से दंतेवाड़ा के आठ DRG जवान और एक ड्राइवर समेत नौ लोगों की मौत हो गई। वे दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर के संयुक्त अभियान से लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें -  पाक अरबपति के बेटे सुलेमान दाऊद ने रूबिक क्यूब को अपने कब्जे में ले लिया क्योंकि...

बस्तर आईजी ने आगे कहा कि दंतेवाड़ा/नारायणपुर/बीजापुर के संयुक्त ऑपरेशन पार्टी ऑपरेशन कर वापस लौट रही थी। दोपहर लगभग 2.15 बजे जिला बीजापुर के थाना कुटरू क्षेत्रांतर्गत ग्राम अम्बेली के पास माओवादियों द्वारा आईईडी ब्लास्ट कर सुरक्षा बल के वाहन को उड़ाया गया जिसमें दंतेवाड़ा DRG के 8 जवान और एक ड्राइवर शहीद हो गए। कुल 9 के शहीद होने की सूचना है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here