Home अपराध कानपुर में दो ATM हैकर गिरफ्तार: स्टील की प्लेट फंसाकर करते थे...

कानपुर में दो ATM हैकर गिरफ्तार: स्टील की प्लेट फंसाकर करते थे घटना

0
240

कानपुर में साइबर पुलिस ने चकेरी के श्याम नगर से दो एटीएम हैकरों को गिरफ्तार कर लिया। शातिर एटीएम में स्टील की प्लेट फंसाकर रुपये निकाल लेते थे। पुलिस पूछताछ में हैकरों ने अपने नाम नर्वल के पनौरी गांव निवासी वीरेंद्र उर्फ पंकज यादव और महाराजपुर के हाथीपुर मोड़ निवासी असरजीत बताया। जिनके पास से दो मोबाइल, 38 डेबिक/क्रेडिट कार्ड, 8 एटीएम स्टील प्लेट, चार पासबुक, एक चैकबुक, दो आधार कार्ड व एक कार बरामद हुई।

पुलिस पूछताछ में एटीएम हैकरों ने बताया कि उन लोगों ने नौबस्ता, चकेरी, काकादेव्र कल्याणपुर के साथ ही फतेहपुर, प्रयागराज, लखनऊ में एटीएम मशीन में स्टील की प्लेट लगाकर घटना को अंजाम देते थे। शातिरों ने बताया कि वह लोग कार में बैठ कर एटीएम मशीन की रैकी करते थे।

इसके बाद एटीएम से कुछ दूर पर कार खड़ी कर देते। फिर कोई एटीएम से पैसा निकालने आता था, तो पैस तो निकलता था, लेकिन एटीएम में लगी स्टील की प्लेट में फंस जाता था। जिससे युवक को लगता था कि मेरी पैसा मशीन में कोई खराबी आने के कारण फंस गया और कुछ समय बाद खाते में आ जाएगा। इसके बाद हैकर पैसा निकाल लेते थे।

यह भी पढ़ें -  'सुप्रीम' आदेश: ताजमहल के 100 मीटर में एडीए ने पूरा किया सर्वे, 100 और प्रतिष्ठानों को नोटिस

एसबीआई बैंक को जानकारी हुई तो शाखा प्रबंधक ने साइबर सेल में मामले की शिकायत की। शिकायत के आधार पर एक कार दिखाई दी। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर जांच की, तब घटना की बात सामने आई। एटीएम हैकर चकेरी के श्याम नगर में नई घटना को अंजाम देने वाले थे। इससे पहले ही साइबर पुलिस ने उन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here