Home अपराध राम मंदिर के दर्शन कर हरिद्वार जा रहे श्रद्धालुओं की बस ट्रैक्टर...

राम मंदिर के दर्शन कर हरिद्वार जा रहे श्रद्धालुओं की बस ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ी, दो की मौत

0
189

बरेली । दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन से ज्यादा श्रद्धालु घायल हुए हैं। हरिद्वार जा रही गुजरात के श्रद्धालुओं से भरी एक बस सीमेंट की ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में टकरा गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया था।

पूरा घटना शनिवार सुबह दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे की है। जिला भावनगर, गुजरात के करीब 60 श्रद्धालु डबल डेकर बस में प्रयागराज और अयोध्या में दर्शन के बाद हरिद्वार जा रहे थे। जैसे ही उनकी बस बिलवा पुल के पास पहुंची तो आगे चल रहे सीमेंट की ईंटों से लदे ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में श्रद्धालुओं के बावर्ची लाला भाई और बस के कंडक्टर आशीष की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन सवारियां घायल हुए हैं। जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को पास के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें -  Unnao : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर की टक्कर से तीन की मौत

टक्कर इतनी भीषण थी की सड़क पर ट्रैक्टर ट्रॉली पर लदी ईंटे सड़क पर बिखर गईं। ट्रैक्टर ट्रॉली का ड्राइवर घटना के बाद मौके से फरार हो गया। श्रद्धालुओं के बीच चीख-पुकार मच गई। सवारियां बस से उतरकर डिवाइडर पर बैठ गईं। एक साइड पूरी तरह जाम की स्थिति हो गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाया गया। हालांकि दूसरी साइड से ट्रैफिक चलता रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here