Home अपराध चित्रकूट में पिकअप की वाहन से टक्कर में चार की मौत व...

चित्रकूट में पिकअप की वाहन से टक्कर में चार की मौत व 10 घायल

0
176

चित्रकूट। चित्रकूट में बुधवार सुबह पिकअप की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप में सवार लोग नीचे गिर गये। इसमें चार लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गये। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी लगते ही जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों के बारे में जानकारी ली।

यह हुए घायल
1- मुन्नी पुत्री सुनील कुमार 16 निवासी चंदना मध्य प्रदेश
2- वंदना पत्नी सागर 35 निवासी सरवाई जिला छतरपुर मध्य प्रदेश
3- सपना पुत्री निलेश 19 बांदा
4- शकुंतला पत्नी नील चंद्र 45 निवासी कालिंजर बांदा
5- कुसुम पत्नी हरिराम निवासी कालिंजर बांदा
6-श्री केशन पुत्र भैया लाल 50 निवासी सडा बांदा
7- भोले पुत्र हरिराम 35 निवासी कालिंजर बांदा
8- केसर पुत्री केशन 35 कालिंजर बांदा
9- वर्षा पुत्री संजय कुमार निवासी नेकेनी बांदा
10- कार्तिक पुत्र राजकुमार निवासी पन्ना मध्य प्रदेश

यह भी पढ़ें -  UP Election 2022: एत्मादपुर में लोकतंत्र की चली बयार, मतदान में अव्वल, आगरा छावनी में सबसे कम

इनकी हुई मौत
1- कुसुम पत्नी हरिराम 52 वर्ष
2- केसर पत्नी केशन
3- मन्नू पुत्री सुनील 14 वर्ष निवासी चंद्रला थाना छतरपुर मध्य प्रदेश
4- सपना पुत्री केशन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here