Home अपराध भाई की बारात जा रहे बाइक सवार तीन युवकों की सड़क हादसे...

भाई की बारात जा रहे बाइक सवार तीन युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

0
227

गोंडा-बहराइच मार्ग पर उधरना सरहदी गांव के पास सोमवार रात को भाई की बारात में शामिल होने जा रहे तीन बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो युवकों ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हुजूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मोकला गांव निवासी राम आशीष के बेटे का विवाह गोंडा जिले के गडरहवा गांव से तय हुआ था। सोमवार को बारात गांव से रवाना हुई। बारात में बाइक से सनी सिंह (25) पुत्र अंग्रेज सिंह, टिंकू (20) सिंह पुत्र राम आशीष, बबलू (25) सिंह पुत्र दुखभंजन सिंह गोंडा में परिवार के भाई की शादी में शामिल होने जा रहे थे।

यह भी पढ़ें -  Gorakhpur Flood: गोरखपुर में जहां कभी न पहुंचा, इस बार वहां भी चढ़ गया बाढ़ का पानी

गोंडा बहराइच मार्ग पर रात 10 बजे के आसपास विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के उधरना सरहदी गांव के पास पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अन्य घायलों को एंबुलेंस से गोंडा जिला अस्पताल भेजवाया। वहां पर दो लोगों की मौत हो गई। थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है। जांच की जा रही है। मृतक के चाचा संतोष सिंह ने बताया कि सभी तीन लोग एक बाइक पर सवार थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here