Home अपराध भतीजी से बलात्कार के आरोप में चाचा गिरफ्तार

भतीजी से बलात्कार के आरोप में चाचा गिरफ्तार

0
224

बलिया जिले के बांसडीह क्षेत्र में 12 वर्षीय लड़की से बलात्कार के आरोप में उसके रिश्ते के चाचा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में लड़की पिछली 21 मार्च को घर पर अकेली थी। तभी उसके रिश्ते के चाचा ने उससे बलात्कार किया। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि इस मामले में लड़की की मां की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध बलात्कार और मारपीट के आरोप में मामला दर्ज करके उसे सोमवार गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि इसी तरह का एक मामला यूपी के बुलंदशहर में बीते दिनों देखने को मिला था।

दरअसल इससे बुलंदशहर में एक 85 साल के एक बुजुर्ग ने 5 साल की मासूम बंची संग रेप किया था। पीड़ित बच्ची दलित समुदाय से है। बुजुर्ग ने इस घटना को उस वक्त अंजाम दिया, जब बच्ची छत पर खेल रही थी। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस परिवारवालों ने बुजुर्ग के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट चुकी है।

यह भी पढ़ें -  Ganesha Chaturthi Muhurt: कोलकाता की पगड़ी पहनेंगे, राजकोट की चौकी पर विराजेंगे बप्पा, इस विधि से करें स्थापना

दरअसल बुलंदशहर के नौसेना थाना क्षेत्र इलाके में शनिवार की देर शाम घर के बाहर खेल रही 5 साल की बच्ची को 85 वर्षीय बुजुर्ग बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। बुजुर्ग में बच्ची को टॉफी खिलाने के बहाने रेप की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी जैसे ही लड़की के परिजनों को हुई तो उन्होंने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए इस घटना के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया। बच्ची के पिता ने बताया कि वह छत पर खेल रही थी। इसी दौरान बुजुर्ग ने इस घटना को अंजाम दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here