Home अंतरराष्ट्रीय आतंकी आसिफ शेख के घर में ब्लास्ट, थोड़ी देर में श्रीनगर पहुंचेंगे...

आतंकी आसिफ शेख के घर में ब्लास्ट, थोड़ी देर में श्रीनगर पहुंचेंगे सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी

0
213
आतंकी आसिफ शेख (बाएं) सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी (दाएं)
आतंकी आसिफ शेख (बाएं) सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी (दाएं)

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। पीएम मोदी ने गुरुवार को कहा कि भारत सरकार आतंकवाद की बची-खुची जमीन भी खत्म कर देगी। आतंकियों को चुन-चुनकर मारा जाएगा। कश्मीर में हमला करने वाले आतंकी पाकिस्तान में पले बढ़े थे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस हमले की प्लानिंग के दौरान एक आतंकी दो बार पाकिस्तान भी गया था। ऐसे में भारत सरकार की कार्रवाई को लेकर पाकिस्तान में खौफ है। पाकिस्तानी सेना ने एलओसी पर जवानों की संख्या बढ़ा दी है और उन्हें बंकर में रहने के लिए कहा है।

यह भी पढ़ें -  बम की धमकी के बाद दिल्ली के इंडियन स्कूल को खाली कराया गया

आतंकी आसिफ शेख का घर ब्लास्ट में उड़ाया
पुलवामा जिले के अवंतीपोर के त्राल इलाके के मोंघामा में हुए धमाके में सक्रिय आतंकवादी आसिफ शेख का घर नष्ट हो गया। पहलगाम आतंकी हमले में शेख का नाम सामने आया है। हालांकि, घटना या विस्फोट की प्रकृति पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

पहलगाम हमले के विरोध में दिल्ली बंद
पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में व्यापारियों ने बंद का आह्वान किया है। शुक्रवार सुबह चांदनी चौक में बाजार बंद नजर आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here