Home उत्तर प्रदेश यूपी में पर्यटकों के लिए पहली बार खुला रहेगा जंगल सफारी

यूपी में पर्यटकों के लिए पहली बार खुला रहेगा जंगल सफारी

0
166

लखनऊ। राज्य में दुधवा नेशनल पार्क के मोहम्मदी रेंज को मानसून सीजन में भी पर्यटकों के लिए पहली बार खोला जा रहा है। उप्र. इको-टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड की इस नई पहल का उद्देश्य पर्यटकों को वर्षा ऋतु में जंगल की अनदेखी और खूबसूरती से रूबरू कराना है। इससे मानसून सीजन में भी स्थानीय समुदायों व व्यवसायों को आय का नया जरिया मिलेगा।

यह जानकारी देते हुए पर्यटन एवं संस्कृति शुक्रवार को जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि मानसून में जंगल स्वयं को पुनर्जीवित करता है। हरियाली और गहरी हो जाती है। रंग-बिरंगे फूल व घासें खिल उठती हैं, जिससे यह क्षेत्र खास नजर आता है। इस विशेष पहल से दुधवा का मानसून अब ’ऑफ-सीजन’ नहीं रहेगा, बल्कि उन लोगों के लिए खास बन जाएगा, जो प्राकृतिक सुंदरता को करीब से अनुभव करना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें -  Kanpur: गला दबाकर पत्नी को दी दर्दनाक मौत, शव बोरे में भरकर शराब ठेके के गोदाम में फेंका

पर्यटन मंत्री ने बताया कि दुधवा नेशनल पार्क का शेष क्षेत्र 15 जून से चार महीने के लिए मानसून के कारण बंद हो जाता है, वहीं मोहम्मदी रेंज इस बार खुला रहेगा। इस रेंज में 24 किलोमीटर लंबा सफारी ट्रैक है, जो वन्यजीवों से भरपूर है। इस क्षेत्र में 25 से अधिक बाघों के साथ-साथ हिरण, नीलगाय सहित अन्य शाकाहारी जीवों की अच्छी-खासी आबादी है। बारिश के दिनों में यह पूरा वन क्षेत्र हरियाली की चादर ओढ़ लेता है। पर्यटन निदेशक प्रखर मिश्रा ने बताया कि ’इस पहल से न केवल इको-टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा बल्कि जंगल की हरियाली, नदियों का बढ़ता जलस्तर और विविध वन्य जीवों की गतिविधियां भी पर्यटकों को आकर्षित करेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here