Home उत्तर प्रदेश स्मार्ट सिटी के नाम पर भाजपा ने किया बजट का बंदरबांट: अखिलेश...

स्मार्ट सिटी के नाम पर भाजपा ने किया बजट का बंदरबांट: अखिलेश यादव

0
108

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार में लूट और भ्रष्टाचार को चरम पर बताते हुए कहा है कि इस सरकार में हर विभाग और हर कार्य में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी है। भाजपा सरकार ने स्मार्ट सिटी के नाम पर बजट का जमकर बंदरबांट किया है।

उन्होंने कहा कि राजधानी लखनऊ समेत भाजपा सरकार द्वारा घोषित स्मार्ट शहरों में जगह-जगह गड्ढे़ में जलभराव होने से लोगों का जनजीवन खतरे में है। नालों में गिर कर लोगों की मौंते हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में 20 हजार करोड़ खर्च करने के बाद प्रयागवासियों को जलभराव की समस्या झेलना पड़ रहा है।

सपा प्रमुख ने कहा कि स्मार्ट सिटी की संकल्पना पर पानी फेरने वाले भाजपाई अपनी नाव लेकर कहां गायब हो गये है? प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ की विस्फोटक स्थिति है। प्रयागराज से लेकर वाराणसी तक हजारों लोगों के घरों में पानी भरा है। बाढ़ से निपटने और बचाव तथा राहत के लिए सरकार की पहले से कोई तैयारी नहीं है।

यह भी पढ़ें -  प्रेमिका के लिए छोड़ा: पत्नी चली जाती थी ड्यूटी, एक दिन जल्दी आई तो पड़ोसन के साथ ऐसे हाल में मिला पति, फिर...

भाजपा सरकार के इंजन जनहित में कार्य करने के बजाय अपने-अपने स्वार्थ साधने में लगे है। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश के दर्जनों जिले प्रयागराज, मिर्जापुर, बांदा, हमीरपुर, जालौन, औरैया, वाराणसी, आगरा, इटावा, फतेहपुर, कानपुर देहात, बलिया नदियों का जलस्तर बढ़ने और बारिश से बाढ़ की चपेट में है। लाखों की आबादी प्रभावित है।

किसानों की फसलें डूब कर नष्ट हो गयी। बाढ़ से आमजन, पशुधन प्रभावित है। सरकार की लापरवाही और अकर्मण्यता के कारण पीड़ितों को कोई मदद नहीं मिली। सरकार ने आम जनता को उसके हाल पर छोड़ दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here