Home अपराध चंबा के चुराह में 500 मीटर गहरी खाईं में गिरी कार, 6...

चंबा के चुराह में 500 मीटर गहरी खाईं में गिरी कार, 6 लोगों की मौके पर मौत

0
326

चंबाः हिमाचल प्रदेश के चंबा में गुरुवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। जिले के चुराह में एक कार गहरी खाईं में गिर गई। हादसे में कार सवार छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिला, दो पुरुष और दो बच्चे शामिल हैं। बताया जा रहा है कि कार जहां गिरी वह खाईं 500 मीटर गहरी थी।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात लगभग 9:20 पर एक स्विफ्ट गाड़ी नंबर HP 44 4246 जो कि भजराडू से श्रीगर गांव जा रही थी। साउया पथरी पर चलती गाड़ी में पहाड़ से बहुत बड़ी चट्टान गिर गई। इससे कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर नीचे खाईं में गिर गई। कार में सवार सभी छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  Weather Update: आईएमडी अलर्ट भारी बारिश केरल, कर्नाटक अगले दो दिन, असम, मेघालय में बहुत भारी

खबर अपडेट की जा रही है…………….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here