Home अपराध छात्रों ने फगवाड़ा-जालंधर हाईवे किया जाम, कई वाहनों में लगाई आग, पुलिसकर्मी...

छात्रों ने फगवाड़ा-जालंधर हाईवे किया जाम, कई वाहनों में लगाई आग, पुलिसकर्मी भी घायल

0
60

पंजाब के फगवाड़ा में स्थित में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के बाहर विरोध कर रहे छात्रों की पुलिस के साथ झड़प हुई। गुस्साए छात्रों ने फगवाड़ा-जालंधर हाईवे को जाम कर दिया। गुस्साए छात्रों ने कई गाड़ियों में आग भी लगा दी। इसमें पुलिस के वाहन भी शामिल हैं। रविवार रात यूनिवर्सिटी के बाहर छात्रों का विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया। कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। छात्रों द्वारा आगजनी में पुलिस की गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने कई आरोपी छात्रों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

दरअसल, यूनिवर्सिटी के छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में एक बाहरी व्यक्ति द्वारा एक छात्रा से ‘दुष्कर्म किए जाने के दावे’ को लेकर शनिवार देर रात परिसर में तोड़फोड़ की और राष्ट्रीय राजमार्ग को बाधित कर दिया। पुलिस ने बताया कि छात्रों की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है।

हालांकि, विश्वविद्यालय प्रशासन ने परिसर में दुष्कर्म की किसी घटना के दावों को ‘अफवाह’ बताते हुए खारिज कर दिया। LPU के डीन सौरव लखनपाल ने बताया कि जब छात्रों ने यह मामला हमारे ध्यान में लाया, तो हमने तय किया कि इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए। हालांकि, जब हमने मामले की गहराई से जांच की, तो हमें लगा कि यह पूरी तरह से अफवाहों पर आधारित है।

यह भी पढ़ें -  Patna : अपार्टमेंट की छत से युवती ने लगाई छलांग, दर्दनाक मौत

डीन ने कहा कि हमने छात्रों की हर मांग पूरी की है। जैसे वे CCTV फुटेज देखना चाहते थे। कुछ दिनों बाद उन्हें फुटेज दिखाया गया और वे उस खास कमरे को भी देखना चाहते थे जिसके बारे में वे बात कर रहे थे। हमें छात्र के नाम या हॉस्टल की जानकारी के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है। हम उनसे औपचारिक शिकायत दर्ज करने के लिए कहते रहे, फिर भी हमने उन्हें वह कमरा दिखाया जिसे वे देखना चाहते थे और उन्हें बार-बार पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया, जिसमें यूनिवर्सिटी प्रशासन, पुलिस और वार्डन शामिल थे। जरूरी कार्रवाई करने के लिए अपनी तत्परता भी जताई।

डीन ने कहा कि हालांकि, हमें एहसास हो रहा है कि यह पूरी स्थिति अफवाहों से भड़की है। छात्रों को वास्तव में यह समझने की जरूरत है। मेरा मानना ​​है कि इसमें असामाजिक तत्व शामिल हैं। हमें उनकी तरफ से किसी साजिश का पक्का शक है। बाहर से आए असामाजिक तत्वों ने तोड़-फोड़ की और छात्रों द्वारा बनाए रखे गए शांतिपूर्ण शैक्षणिक माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here