Home अपराध महराजगंज में कच्चा मकान गिरने से महिला की मौत, पति बाल-बाल बचा

महराजगंज में कच्चा मकान गिरने से महिला की मौत, पति बाल-बाल बचा

0
73

उत्तर प्रदेश में अभी कई जिलों में मौसम खराब होने की वजह लगातार बारिश देखने को मिल रही है, जिसमें महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के जिगिनिहा गांव में 27 सितंबर की सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां पर कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया जिसके मलबे में दबकर 59 साल कुसुमी देवी की मौत हो गई। हादसे के समय उनके पति भी पास में सो रहे थे, लेकिन वह बाल-बाल बच गए। इस हादसे की वजह से जहां परिवार में कोहराम मच गया तो वहीं ऐसा भी बताया जा रहा है कि परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें -  नहीं निकला सूरज, अब और सताएगी सर्दी, बढ़ेगी सर्द हवाओं की रफ्तार

महराजगंज जिले में बारिश के चलते वहां के लोगों को काफी अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें कच्चा मकान गिरने से हुई 59 साल की महिला की मौत के बाद जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है तो वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक महिला के दो बेटे हैं जिसमें से एक की पहले ही मौत हो चुकी है, जबकि दूसरा अपनी ससुराल में रहता है। उनकी दो बेटियों की शादी हो चुकी है। परिवार के अनुसार मृतक महिला के पति का करीब चार महीने पहले एक्सीडेंट हुआ था जिसमें उनका पैर टूट गया था। हादसे की सूचना मिलते ही कोल्हुई पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here