Home अपराध प्रेमिका को घर बुलाकर फंदे पर झूला प्रेमी, हालत गंभीर

प्रेमिका को घर बुलाकर फंदे पर झूला प्रेमी, हालत गंभीर

0
183

मुरादाबाद। नागफनी थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के दौरान अपने ही घर पर प्रेमिका के सामने एक युवक ने फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों उसे फंदे से उतारा और जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे रेफर कर दिया, युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।

थाना नागफनी क्षेत्र के बंगला गांव निवासी विशाल का पिछले एक साल से मोहल्ले में ही रहने वाली एक नाबालिग से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जाता है कि शुक्रवार की रात विशाल ने अपनी प्रेमिका को अपने घर बुलाया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। नाराज होकर विशाल कमरे में गया और फंदा लगाकर लटक गया।

यह भी पढ़ें -  इलाहाबाद हाईकोर्ट : यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सीईओ को अवमानना नोटिस

प्रेमिका ने युवक को फंदे पर लटका देख शोर मचा दिया। आवाज सुनकर परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में विशाल को नीचे उतारा। घटना की सूचना पर पुलिस भी पहुंची और परिजनों के साथ मिलकर युवक को जिला अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here