Home अपराध उन्नाव में पति ने धारदार हथियार से पत्नी की गला रेतकर की...

उन्नाव में पति ने धारदार हथियार से पत्नी की गला रेतकर की नृशंस हत्या

0
122

उन्नाव। मौरावां थानाक्षेत्र के गुलहरिया गांव में पति ने धारदार हथियार से गला रेतकर पत्नी की नृशंस हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। घटना के पीछे का कारण पति के अवैध संबंध बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

गुलहरिया गांव निवासी सुरेश ने धारदार हथियार से गलारेत कर पत्नी आरती (35) की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी सुरेश मौके से फरार हो गया। सुबह जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

यह भी पढ़ें -  Kaushambi News : चोरी-सिपाही खेलते समय गोली चलने से पांचवीं के छात्र की मौत, भाजपा जिला महामंत्री की थी पिस्टल

लोगों की माने तो घटना के पीछे का कारण पति का अवैध संबंध बताया जा रहा है। सुरेश के अवैध संबंधों को चलते पत्नी से कई बार कहासुनी भी हो चुकी थी। जिसको लेकर दोनों में विवाद रहता था। जिस कारण अवैध संबंधों में बाधक बनी पत्नी को पति ने मौत के घाट उतार दिया।

घटना के बाद से मृतका के तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। मौरावां थाना प्रभारी चंद्रकांत सिंह ने बताया की मृतका के चाचा की तहरीर पर जांच कर कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here