Home अपराध बेटे को बचाने के लिए ट्रक के नीचे आ गया पिता

बेटे को बचाने के लिए ट्रक के नीचे आ गया पिता

0
248

हरियाणा: कुरुक्षेत्र में एक ऐसी हृदय विदारक घटना घटी, जिसे सुनकर और उसका वीडियो देखकर आप भी रो पड़ेंगे। एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक से जा रहे बाप बेटे को टक्कर मार दी। पिता अपने छोटे से बेटे को बचाने के लिए खुद ट्रक के नीचे आ गए और बेटे को बचा लिया। घटना में पिता की मौत हो गई, वहीं बच्चा भी घायल है। इस दुर्घटान का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें पिता की मौत के बाद बच्चा रो रोकर कह रहा है-उठो पापा…उठो पापा।

कुरुक्षेत्र शहर में एक बार फिर सड़क पर रफ्तार का कहर देखने को मिला। शाहाबाद के गांव कलसाना निवासी नरेश कुमार अपने बेटे भविष्य के साथ बाइक पर जा रहे थे कि तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक बाइक सवार बाप बेटे को रौंदता चला गया। बाइक और ट्रक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि नरेश ने बेटे भविष्य को बचाने की कोशिश की, जिससे उनकी टांग ट्रक के टायर के नीचे पिस गई। पिता को सड़क पर पड़ा देखकर भविष्य जोर जोर से रोता रहा और पिता को जगाने लगा। ये देखकर लोगों की भी आंखें भर आईं।

यह भी पढ़ें -  Unnao:रिश्तेदार के अंतिम संस्कार से लौटते समय तेज रफ्तार कार नाले में पलटी, दो की मौत

एक्सीडेंट में पिता नरेश ने दम तोड़ दिया, लेकिन उनका बेटा भविष्य ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गया, लेकिन उसकी जान बच गई। यह पूरी घटना नजदीकी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रक चालक ने बाइक को टक्कर मारने के बाद भी ब्रेक नहीं लगाई, जिससे हादसे में नरेश की जान चली गई।

थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके से भाग रहे ट्रक को रोका और उसके ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। इस हादसे के बाद इलाके में गुस्से और दहशत का माहौल है। लोग मांग कर रहे हैं कि लापरवाह चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here