लखनऊ। उत्तर प्रदेश में दीपावली बाद एक बार फिर से योगी सरकार ने मंगलवार को बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी ने मंगलवार को 46 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर कर दिया है।
इनमें हाथरस, सीतापुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, चित्रकूट, ललितपुर, श्रावस्ती, रामपुर, बलरामपुर और कौशांबी शामिल हैं। विपिन जैन को बलरामपुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। अमित पाल को कौशांबी का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।
यह भी पढ़ें - UP Election 2022: आप ने जारी की 12 प्रत्याशियों की एक और लिस्ट, कुल 377 उम्मीदवार घोषित
आईएएस अफसर अश्वनी कुमार पांडे को श्रावस्ती का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। अतुल वत्स को हाथरस का नया डीएम बनाया गया है। रूपेश कुमार को सहारनपुर का मंडलायुक्त बनाया गया है।भानु गोस्वामी को मेरठ का मंडलायुक्त बनाया गया है। राजेश प्रकाश को विंध्याचंल का मंडलायुक्त बनाया गया है।








