Home उत्तर प्रदेश लखनऊ स्टेशन पर महिला ने जुड़वां बच्चों को दिया जन्म

लखनऊ स्टेशन पर महिला ने जुड़वां बच्चों को दिया जन्म

0
105

लखनऊ। चारबाग स्टेशन पर गुरुवार रात एक महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। महिला और उसके दोनों बच्चे स्वस्थ हैं। महिला और उनके परिजनों ने उत्तर रेलवे प्रशासन का आभार जताया है।

दरअसल, त्यौहारों के इस मौसम में ट्रेनों में काफी भीड़ चल रही है, बावजूद इसके रेलवे प्रशासन यात्रियों को बेहतरीन सुविधा देने की कवायद में जुटा है। जिसका एक उदाहरण गुरुवार रात में अवध अवध आसाम एक्सप्रेस में देखने को मिला है। इसी ट्रेन से एक परिवार लालगढ़ से समस्तीपुर की यात्रा कर रहा था। इस दौरान लखनऊ पहुंचने से पहले यात्री हीरा देवी पत्नी को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। महिला के परिजनों ने इसकी जानकारी रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर दी।

यह भी पढ़ें -  राहुल गांधी की लद्दाख यात्रा पर चल रहा आरोप-प्रत्यारोप का दौर

सूचना मिलते ही उत्तर रेलवे प्रशासन ने आनन-फानन में चिकित्सा टीम को अलर्ट कर दिया। ट्रेन के पहुंचते ही आरपीएफ कर्मियों ने महिला यात्री को स्टेशन पर सुरक्षित उतारा और उत्तर रेलवे मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां पर महिला ने दो जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। बाद में रेलवे प्रशासन ने पूरे परिवार को ग्वालियर–बरौनी एक्सप्रेस से उनके घर भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here