आज पौष कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और शुक्रवार का दिन है। अमावस्या तिथि आज पूरा दिन और रात पार करके कल सुबह 7 बजकर 13 मिनट तक रहेगी। आज रात 10 बजकर 51 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज स्नान दान श्राद्ध की अमावस्या है। आज का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास है। अमावस्या तिथि और नक्षत्र के संयोग के साथ आज का राशिफल जीवन के अलग अलग क्षेत्रों में होने वाले बदलावों की ओर संकेत कर रहा है।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। किसी शुभ समाचार के मिलने का योग नजर आ रहा है। आज पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में आप सफल रहेंगे। आज मनोरंजन में पैसे खर्च हो सकते हैं, इससे आपको आनंद की प्राप्ति होगी। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए भी आज का दिन अच्छा है, पढ़ाई में मन लगेगा। किसी नये कोर्स को ज्वाइन करने के लिए आज का दिन शुभ है। आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।
वृषभ राशि
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन सामाजिक कार्यों में लगा रहेगा। सामाजिक सुधार के कारण आपके पड़ोसी आपकी तारीफ कर सकते हैं और साथ ही आपका पूरा साथ देंगे। घर में लक्ष्मी के रूप में नए मेहमान के आने की खुशी में घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर डिनर पर जा सकते हैं। स्कूल के स्टूडेंट के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। धर्म के सिलसिले में किसी पंडाल में भी जा सकते हैं। कला के क्षेत्र में रुझान वालों के लिए आज का दिन रोमांचक रहने वाला है। किसी बड़ी ऑर्गनाइजेशन की तरफ से आपके कला को सबके सामने प्रस्तुत कर सकते हैं, जिससे आपकी बहुत ज्यादा तारीफ हो सकती है। व्यवसाय के सिलसिले में आज आपको अच्छे ऑफर आ सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। आपके व्यापार में पहले से ज्यादा डील आपको मिल सकती है।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतरीन होगा। पारिवारिक सामंजस्य बना रहेगा। आज आपका भाग्य आपका पूरा साथ देगा। आज आप अपने बचपन के दोस्त के साथ किसी लंबे टूर पर जा सकते हो। सरकारी ऑफिस में काम करने वालों का आज प्रमोशन हो सकता है। बेरोजगारों को आज नौकरी मिलने का योग बन रहा है। इस राशि वालों के आज रुके हुए सारे काम हो जाएंगे। आज आप नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, आगे चलकर जिसमें आपको फायदा मिल सकता है।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आज आपको किसी मल्टीनेशनल कंपनी से ऑफर आने का योग बन रहा है। आपके व्यापार में दो गुना वृद्धि होने के चांस बन रहे हैं। आज परिवार के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। लवमेट वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके परिवार के बीच आपके रिश्तों की बात हो सकती है, जिससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बीतेगा। आज आपके कई दिनों से रुके हुए काम में सफलता मिल सकती है।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन किस्मत आपका पूरा साथ देगी। आपके सारे काम आसानी से हो जाएंगे। संगीत में रुझान वालों के लिए आज के दिन किसी बड़े शो में गाने का ऑफर आ सकता है। आज आप अपने स्कूलमेट दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं। पूरा दिन काफी एंजॉयफुल रहेगा। साथ ही किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा सकते हो। ऑफिस में किसी काम को लेकर जल्दबाजी करने से आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, बेहतर होगा धैर्य के साथ काम करें।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन लॉ के स्टूडेंट्स के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। कॉलेज से मिले प्रोजेक्ट को आज सीनियर्स की मदद से पूरा करने से आपके अच्छे मार्क्स प्राप्त हो सकते हैं। आज पेरेंट्स को अपने बच्चों के खान पान पर ध्यान देने की जरूरत है। इस राशि के कर्मचारियों के लिए आज दिन अच्छा है। शाम को परिवार के सदस्यों के साथ कुछ मीठा खाने से जीवन में मिठास बढ़ेगी। सोसाइटी में आज आपको पहले किए किसी सामाजिक कार्य के लिए सम्मान मिल सकता है। नियमित योग करने से आज आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन लवमेट वालों के लिए खुशनुमा रहने वाला है। ऑफिस के किसी काम में आ रही बाधाएं आज खत्म हो जाएंगी। विवाहित आज जीवनसाथी से ऐसा वादा न करें जो वे पूरा न कर सकें। इससे आप दोनों के रिश्ते में खटास आ सकती है। इंजीनियरिंग करने वाले छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से ऑफर मिल सकता है। दांपत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी।
धनु राशि
धनु राशि वालों आज आपकी नए कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आज आप फिजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे, तो आपके भविष्य के लिए पैसे इकट्ठा करने में आसानी होगी। आज आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा। ऑफिस में आज एक्स्ट्रा वर्क करने से रुका हुआ काम जल्दी पूरा हो जाएगा, जिससे खुश होकर बॉस आपकी पीठ थपथपा सकते हैं। आज स्वास्थ्य के प्रति आप थोड़ी सावधानी रखें। बेहतर होगा कि आप बाहर के खाने को अवॉइड करें। इस राशि के लवमेट आज लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान बना सकते हैं।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन पूरा समय परिवार वालों के साथ बीतेगा। परिवार वालों के साथ रात को बाहर डिनर पर भी जा सकते हैं। आज आपके मन में नए नए विचार आ सकते हैं, जिससे आपको आपके बिजनेस में काफी फायदा होने वाला है। काम धंधे में आज आपका मन लगेगा। ऑफिस में किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए आज पिछली कंपनी का अनुभव आपके काम आ सकता है। दोस्तों के साथ बाहर टहलने जा सकते हो।
कुंभ राशि
कुम्भ राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आएगा। यह परिणाम व्यवसाय से जुड़ा हो सकता है। अगर आप नई जमीन लेने की सोच रहे हैं तो आज खरीद सकते हैं। इससे आपको भविष्य में फायदा जरूर होगा। उसका अच्छा परिणाम आपको जरूर मिलेगा। आज स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वालों के लिए आज के दिन परिश्रम का अच्छा फल मिल सकता है। दांपत्य जीवन खुशनुमा बना रहेगा। बता दें कि आर्किटेक्ट के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन खुशनुमा बना रहेगा। आज किसी नए व्यवसाय में पैसा लगाने से आपको दोगुना धनलाभ हो सकता है। आज आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार के तौर पर कोई उपयोगी चीज आज गिफ्ट कर सकते हैं। स्टूडेंट को आज अपनी पढ़ाई में बदलाव करने के लिए टाइम टेबल में चेंजेस करने की जरूरत है। आज आपके बच्चे आपको गर्व महसूस करवा सकते हैं, जिससे समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। प्राइवेट ऑफिस में काम करने वालों का आज प्रमोशन हो सकता है।









