यूपी चुनाव: सातवें चरण में चुनाव लड़ रहे इन आठ विधायकों की उम्र में ‘घोटाला’, जानें पांच साल में कौन कितना बढ़ा

0
131

[ad_1]

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण का प्रचार शनिवार को खत्म हो गया। कल यानी सात मार्च को वोट डाले जाएंगे। इस बार भी बाकी चरणों की तरह कई मौजूदा विधायक चुनाव मैदान में हैं। इनमें से आठ विधायक ऐसे हैं जिनकी उम्र पांच साल में पांच साल से कम या ज्यादा बढ़ी है। इनमें से तीन 2017 में सपा के टिकट पर जीते थे तो पांच भाजपा के टिकट पर जीतकर विधायक बने थे। आइये जानते हैं इन विधायकों और उनकी उम्र में हुए अजब-गजब इजाफे के बारे में…

आजमगढ़ की गोपालपुर सीट से एक बार फिर नफीस अहमद सपा उम्मीदवार हैं। इस बार उनका मुकाबला भाजपा के सत्येंद्र राय, बसपा के रमेश चन्द यादव और कांग्रेस के मिर्जा शाने आलम बेग से है। बीते पांच साल में नफीस अहमद की उम्र में महज दो साल का इजाफा हुआ है। 

 

यह भी पढ़ें -  पहले बाइक में मारी टक्कर, फिर खाई में पलटी बेकाबू एंबुलेंस

सपा उम्मीदवार आलम बदी की उम्र बीते पांच साल में आठ साल बढ़ी है। निजामाबाद में उनका मुकाबला भाजपा के मनोज यादव, बसपा के पीयूष कुमार सिंह और कांग्रेस के अनिल कुमार यादव से है। 

गाजीपुर जिले की मोहम्मदाबाद सीट पर इस बार अलका राय का मुकाबला सपा के सुहेब उर्फ मन्नु अन्सारी, बसपा के मध्वेन्द्र राय और कांग्रेस के अरविन्द किशोर राय से है। 

गाजीपुर सीट पर संगीता बलवंत का मुकाबला सपा गठबंधन के जैकिशन साहू, बसपा के राज कुमार सिंह गौतम और कांग्रेस के लौटन राम निषाद से है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here