Home अपराध फतेहपुर में बारात दरवाजे पर पहुंचते ही लापता हो गई दुल्हन, पुलिस...

फतेहपुर में बारात दरवाजे पर पहुंचते ही लापता हो गई दुल्हन, पुलिस ने शुरू की तलाश

0
4

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से शादी समारोह के दौरान दुल्हन के लापता होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बारात दरवाजे पर पहुंच चुकी थी और डीजे की धुन पर बाराती नाच रहे थे, तभी पता चला कि दुल्हन घर से गायब है। इसके बाद शादी वाले घर में खुशी का माहौल गम और चिंता में बदल गया। इसके बाद बिना खाना खाए ही बारात वापस लौट गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मामला हथगाम थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां एक युवती की शनिवार रात बारात आई थी। शादी वाले घर में हंसी-खुशी का माहौल था। रिश्तेदार द्वारचार की तैयारियों में जुटे थे। जनवासे से डीजे की धुन पर नाचते हुए बाराती दुल्हन के दरवाजे की ओर बढ़ रहे थे। इसी बीच पता चला कि दुल्हन घर में नहीं है। खबर मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने आसपास तलाश शुरू की, लेकिन युवती का कहीं पता नहीं चला। जब यह बात बारातियों को पता चली तो देर रात बारात बिना खाना खाए घर बैरंग वापस लौट गई।

यह भी पढ़ें -  बीएसएफ हेड कांस्टेबल भर्ती 2022: rectt.bsf.gov.in पर आज 1300 से अधिक रिक्तियों के लिए आवेदन करने का अंतिम दिन- पात्रता, वेतन और अन्य विवरण यहां देखें

परिजनों का आरोप है कि गांव का ही रहने वाला युवक मासूम अहमद अपने दो भाइयों मंसूर अहमद और मंजूर अहमद के सहयोग से युवती को ले गया है। इस संबंध में दुल्हन के भाई ने हथगाम थाने में शिकायत दी है, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई।

रविवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस से युवती को जल्द बरामद करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

थरियांव क्षेत्राधिकारी दुर्गेश डीप ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही युवती को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here