Home उत्तर प्रदेश दर्शन के मामले में वैष्णो देवी मंदिर ने बनाया रिकॉर्ड, इस साल...

दर्शन के मामले में वैष्णो देवी मंदिर ने बनाया रिकॉर्ड, इस साल अब तक पहुंचे 87 लाख श्रद्धालु

0
72

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ी पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर इस साल एक अहम मुकाम हासिल करने जा रहा है। श्राइन बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, 2026 में अब तक 87 लाख श्रद्धालु मंदिर में दर्शन कर चुके हैं और साल खत्म होने से पहले यह संख्या 1 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। इस साल श्रद्धालुओं के भारी संख्या में पहुंचने का श्रेय श्राइन बोर्ड की तरफ से तीर्थयात्रियों के लिए की गई बेहतर व्यवस्थाओं और सुविधाओं को दिया जा रहा है।

बता दें कि हर साल लाखों श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मंदिर में मूर्ति के बजाय महाकाली, महालक्ष्मी और महासरस्वती का प्रतीक मानी जाने वाली तीन प्राकृतिक पिंडियों की पूजा होती है। इस साल यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या, 2025 में पूरे वर्ष दर्ज किए गए 69.78 लाख के आकड़े को पहले ही पार कर चुकी है।

गौरतलब है कि पिछले साल के मुकाबले इस साल अब तक 17.22 लाख ज्यादा श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंच चुके हैं। 2025 में यहां पूरे साल में 69.78 लाख श्रद्धालु आए थे, जबकि 2026 में साल खत्म होने से पहले ही यह संख्या लगभग 25 फीसदी ज्यादा हो चुकी है। जान लें कि वैष्णो देवी की यात्रा का अहम पड़ाव त्रिकुटा पहाड़ी पर मौजूद पवित्र गुफा है। श्रद्धालु यहां आकर तीनों प्राकृतिक पिंडियों के दर्शन करते हैं। इन्हीं पिंडियों को महालक्ष्मी, महाकाली और महासरस्वती का स्वरूप माना जाता है।

यह भी पढ़ें -  भर-भराकर गिरा दो मंजिला मकान, एक महिला और तीन पशुओं की मौत

दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या इस साल 1 करोड़ तक पहुंच सकती है। इसके लिए लगभग 13 लाख और श्रद्धालुओं की आवश्यकता है। श्राइन बोर्ड के अफसरों का अंदाजा है कि साल 2026 के बाकी बचे दिनों में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 1 करोड़ के आंकड़े को पार कर सकती है। जान लें कि श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत समेत कई ट्रेनों का समय बदल गया है। रेलवे ने नया टाइमटेबल जारी किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here