Home अपराध भर-भराकर गिरा दो मंजिला मकान, एक महिला और तीन पशुओं की मौत

भर-भराकर गिरा दो मंजिला मकान, एक महिला और तीन पशुओं की मौत

0
137

बदायूं में एक दो-मंजिला मकान का अगला हिस्सा ढहने से बड़ा हादसा सामने आया है। इसमें एक महिला और तीन पशुओं की दबकर मौत हो गई। राहत-बचाव टीमों ने तीनों के शव बरामद किए हैं। घटना से गांव में हाहाकर मच गया। चीख-पुकार के बीच ग्रामीण मलबा हटाने में जुट गए।

घटनाक्रम उझानी क्षेत्र के मीहलाल नगला गांव का है। गांव में प्रताप सिंह का एक दो मंजिला मकान है। काफी जर्जर था। बारिश से इसकी हालत और खराब हो गई थी। मकान में कोई रहता नहीं था। पशु बांधे जाते थे।

बताते हैं कि बृहस्पतिवार की भोर में करीब 5 बजे के आसपास मकान का अगला हिस्सा भरभराकर गिर गया। प्रताप सिंह की पत्नी अगरवती (55 वर्ष) दौड़कर पशुओं को खोलने गईं। वह भी मकान से गिर रहे मलबे की चपेट में आ गईं। चीख-पुकार के बाद मुहल्ले और गांव वाले जाग गए। ग्रामीणों ने अगरवती को किसी मलबे से बाहर निकाला। लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।

यह भी पढ़ें -  Kanpur : पूरी रात प्रेमिका से फोन पर बात करने के बाद युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

सूचना पर राहत-बचाव टीम के अलावा नगर पालिका उझानी की टीम भी पहुंच गई। मलबा हटाने के दौरान उसके नीचे से तीन मृत पशु मिले। घटना ने हर किसी को झकझोर दिया। गांव में हर कोई यही चर्चा कर रहा है कि अगरवती जो पशुओं के बचाने के चक्कर में अपनी जान गंवा बैठीं।

ग्रामीणों के मुताबिक मकान पहले से दरक चुका था। इसीलिए उसमें कोई रहता नहीं था। अमूमन मकान खाली ही रहता था। बाहर पशु बांध दिए जाते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here